देश

संजीव अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, ED ने फिर मारा छापा; CM भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना

CM Bhagwant Mann Target BJP:  प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. चंडीगड़ और दिल्ली -एनसीआर में PMLA के तहत कार्रवाई की गई. करीब 15 गाड़ियों में ईडी सेक्टर-2 स्थित मंत्री के घर पहुंची और पूरा आवास घेर लिया. सुरक्षा के लिए मौके पर बड़ी संख्या में CRPF के जवान तैनात किये गए. फिलहाल, किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है. अभी तक छापेमारी के आधिकारिक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की.

सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा है कि आज फिर BJP ED संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में ये तीसरी बार है जब BJP ED उनके घर आई है और एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला. पंजाब ED-BJP के इस गलत गठबंधन को खत्म कर देगा. मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी को टारगेट करते हुए कहा कि पंजाब में भी वही हो रहा है, जो BJP पूरे देश में काम कर रही है. बीजेपी प्रवर्तन निदेशालय, चुनाव आयोग जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर रही है.

यह भी पढ़ें: मैं शुभेंदु अधिकारी… मुख्यमंत्री बनते ही बंगाल के ‘बॉस’ को कांटों के ताज में मिली 5 चुनौतियां

भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब गुरुओं और भगत सिंह की भूमि है, औरंगजेब भी इसे झुका नहीं सका. पंजाब विरोधियों की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. भगवंत मान ने बीजेपी को टारगेट करते हुए आगे कहा कि पहले अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर रेड पड़ी, 2 दिन लगातार रेड के बाद तीसरे दिन अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए. आज सुबह संजीव अरोड़ा के घर पर रेड पड़ रही है. एक महीने में 2 बार रेड और मिला कुछ भी नहीं. बीजेपी डरा- धमकाकर शामिल करा रही है.

सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदलने का आरोप

पिछली रेड पर ईडी अधिकारियों ने बताया था कि संदेह है संजीव अरोड़ पंजाब में अवैध सट्टेबाजी संचालकों को संरक्षण दे रहे हैं, ताकि उनके मुनाफे में हिस्सा लिया जा सके. साथ ही संजीव अरोडा पर आरोप था कि वह अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं.

  • भारत एक्सप्रेस

 

Swati Pandey

Recent Posts

नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कटरा वंदे भारत की टाइमिंग और किराया जान लें

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…

9 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से 17 छात्रों और पत्रकारों को मिली जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…

12 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

1 hour ago