देश

Punjab: कांग्रेस का बड़ा दावा… AAP के 32 से अधिक विधायक हमारे संपर्क में हैें…मान सरकार गिरने की कगार पर

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही पंजाब सरकार के बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही है. खास कर सरकार के बने रहने को लेकर. ताजा बयान पंजाब में विपक्ष के नेता कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा का है. बाजवा ने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 32 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं और यह भी संभव है कि अन्य विधायक भाजपा के संपर्क में हों, जिससे यह साफ है कि भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) सरकार गिरने की ओर बढ़ रही है.

हम  किसी भी हालत में सरकार नहीं गिराएंगे

हालांकि, बाजवा ने यह भी कहा कि सरकार गिराने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं होगी बल्कि भाजपा ऐसा करेगी. मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “केवल विधायक ही नहीं, मंत्री और अन्य बड़े नेता भी हैं, लेकिन हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में इस सरकार को अस्थिर नहीं करेगी. भाजपा ही ऐसा करेगी.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि आप सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करे, “ताकि लोग देख सकें कि उन्होंने किस तरह की सरकार के लिए वोट दिया है.”

प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि आप नेता इस बात से परेशान हैं कि आप के शासन में हवाला चैनलों के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में गए हैं. उन्होंने कहा कि यह शराब और भूमि उपयोग परिवर्तन से प्राप्त धन है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली मॉडल ऐसा है कि इसमें लूटपाट करने में माहिर लोग ही आते हैं.

राहुल गांधी को प्रताप बाजवा पर नजर रखनी चाहिए

आप ने पलटवार करते हुए बाजवा पर ही भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया में होने का आरोप लगाया. आप नेता नील गर्ग ने कहा, “प्रताप बाजवा ने पहले ही भाजपा में अपना टिकट सुरक्षित कर लिया है. उन्होंने बैंगलोर में सीनियर भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी.”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को प्रताप बाजवा पर नजर रखनी चाहिए.” इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में आप की हार के बाद से भगवंत मान सरकार विपक्ष के भारी दबाव में है..

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

2 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

11 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

17 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago