Bharat Express DD Free Dish

AAP News

दिल्ली विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ...आतिशी पर गुरु तेग बहादुर के अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी के विधायकों ने नारेबाजी की.आरोप है कि आतिशी ने गुरु के शहादत पर चर्चा का विरोध किया.उन्होंने प्रदूषण पर बात करने की ज़िद की. बीजेपी ने इसे सिख गुरुओं का अनादर बताया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आवास आवंटन अधिकारियों की मर्जी पर निर्भर नहीं हो सकता. अदालत ने केंद्र सरकार से मौजूदा नीति व पूर्व आवंटनों का विवरण हलफनामे के रूप में मांगा है.

दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनके समेत 11 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं.

अरविंद केजरीवाल की ओर से निचली अदालत के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई की तारीख 10 सितंबर तय की है.

पंजाब में विपक्ष के नेता कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 32 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं और यह भी संभव है कि अन्य विधायक भाजपा के संपर्क में हों, जिससे यह साफ है कि भगवंत मान सरकार गिरने की ओर बढ़ रही है.