देश

Punjab Electricity: गर्मियों में नहीं होगी बिजली की समस्या, जारी रहेगी फ्री बिजली स्कीम- बोले सीएम भगवंत मान

Punjab Electricity: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजली विभाग को लेकर एक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) ने सरकार की ओर से बकाया 20 हजार 200 करोड रुपए की पूरी रकम को चुका दिया है. भगवंत मान का कहना था कि यह पहली बार हुआ है कि सरकार ने पूरी सब्सिडी चुका दी है. भगवंत मान ने कहा कि अब इस साल गर्मी में बिजली की आपूर्ति सही से होगी, और इस दौरान कोई कट भी नहीं लगेगा.

औद्योगिक क्षेत्र को 2911 करोड़ की सब्सिडी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएसपीसीएल के सीएमडी बलदेव सिंह सरां भी दौरान सीएम भगवंत मान के साथ मौजूद रहे. सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले PSPCL को सब्सिडी के मद में दिया जाने वाला धन नहीं दिया जाता, वहीं अब यह रेगुलर दिया जा रहा है. सीएम भगवंत मान का कहना था कि विगत सालों का जहां 9000 करोड़ का बिल बकाया था वहीं इस साल का सब्सिडी का बिल था 17000 करोड़ था.

PSPCL को दिए गए रूपयों के बारे में उनका कहना था कि सरकार ने पीएसपीएल को 20000 करोड़ दिए हैं. पिछले बकाये को लेकर उन्होंने बताया कि पांच किश्तों में 9000 करोड़ के बकाए को दिया जाएगा. वहीं सब्सिडी को लेकर सीएम मान का कहना था कि पावर सब्सिडी के रूप में कृषि क्षेत्र को 9063 करोड़ रुपए दिए गए है. इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को को 8225 करोड़ रुपए की पावर सब्सिडी दी गई है. वहीं औद्योगिक क्षेत्र को  2911 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी गई है.

इसे भी पढ़ें: आईजीआई एयरपोर्ट के अंदर चल रहे चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बिजली विभाग में दी 3538 नई नौकरियां

अपनी सरकार में बिजली विभाग में 3538 नई नौकरियां देने की बात भी सीएम भगवंत मान ने कही. फ्री बिजली की स्कीम को लेकर उनका कहना था कि घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही यह स्कीम अभी भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सब्सिडी के पैसों को देने के बाद गर्मियों में बिजली की समस्या नहीं रहेगी. दिल्ली की तरह पंजाब में भी घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री बिजली की स्कीम दी जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

18 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago