दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े गए शातिर चोर
Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट की टीम ने हवाई अड्डे के टर्मिनलों के अंदर चल रहे एक चोरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले में ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के साथ काम करने वाली 1 महिला लोडर और उसके सहायक की गिरफ्तारी की गई है. आरोपियों के पास से 60000 मूल्य के सोने के अलावा तीन ट्रैवलिंग बैग व अन्य सामान बरामद किए गए हैं.
आईजीआई हवाई अड्डे पर सामान चोरी के खतरे को रोकने के लिए, आईजीआई हवाईअड्डे की टीम विभिन्न एयरलाइनों के सतर्कता विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से विभिन्न एयरलाइनों और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के साथ चलने वाले लोडरों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है. उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और उनकी बारीकी से जांच की जा रही थी.
इसी क्रम में पीएस आईजीआई एयरपोर्ट की टीम ने एयरलाइंस के सतर्कता विभाग की मदद से सना मुमताज पत्नी मुमताज अहमद नाम की एक महिला लोडर को पकड़ा, जिसने आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली के लेवल 4 से यात्रियों के तीन स्ट्रॉलर बैग चुराए थे. चोरी के बाद वह अपने परिचित की मदद से सामानों को अपने किराए के मकान पर भेज दिया करती थी. चोरी का यह मामला प्राथमिकी संख्या 207/2023 आईपीसी की धारा 379 के तहत दर्ज किया गया था और इसकी जांच शुरू की गई थी. वहीं इस मामले में पकड़ी गई दूसरी आरोपी का नाम मालती है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से कुख्यात ठग को किया गया गिरफ्तार, देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर भोले भाले यात्रियों को बनाता था अपना शिकार
वेतन गुजारे के लिए काफी नहीं था- आरोपी महिला
आरोपी सना मुमताज को पुलिस स्टेशन लाने के बाद उससे पूछताछ की गई और इसके बाद इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह 2020 से ग्राउंड हैंडलिंग सहायता प्रदान करने वाली कंपनी CELIBI में एक लोडर के रूप में काम कर रही थी. उसे वेतन के रूप में कंपनी द्वारा 20,000 रूपये मिलते थे जो कि उसके गुजारे के लिए काफी नहीं थे. इसलिए उसने आईजीआई हवाई अड्डे, नई दिल्ली में सामान चोरी करने की योजना बनाई. अपनी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी द्वारा जारी किए गए मुफ्त एक्सेस कार्ड का उपयोग करके हवाई अड्डे के बाहर सामान चोरी कर के ले गई और उसे मामले में सह-अभियुक्त जो कि उसकी रूममेट भी है उसे सौंप दिया. वह कैब से चोरी का सामान अपने साथ ले गई.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…