झड़प में पुलिसकर्मी घायल.
पंजाब में धान खरीद को लेकर प्रशासन के सुस्त रवैये से नाराज किसानों ने मोर्चा खोल दिया है. पिछले कई दिनों चल रहा ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच सोमवार (11 नवंबर) को किसानों ने बठिंडा के रायके कलां गांव में प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. इस दौरान बंधक बनाए गए अधिकारियों को छुड़ाने में किसानों के साथ पुलिस की झड़प भी हो गई.
मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्रराहा) से जुड़े जगसीर सिंह झुंबा ने बताया कि वह लगातार धान खरीद मंडियों का दौरा कर रहे हैं. कलां गांव की मंडी में धान खरीद केंद्र बनाया गया है, जिसको लेकर किसानों की ओर से तमाम शिकायतें आ रही थीं, इसी के चलते निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को बंधक बनाया गया था, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया.
किसानों के साथ हुई झड़प में घायल हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि जब वे लोग प्रदर्शन स्थल से लौट रहे थे, तभी किसानों ने उनपर हमला कर दिया. पुलिस ने अपने बचाव में लाठीचार्ज किया.
सिटी वन के डिप्टी एसपी हरबंस सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें रायके कलांगांव में पुलिस और किसानों के बीच झड़प होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद घायल पुलिस कर्मियों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. सूचना के मुताबिक, किसानों ने पहले पुलिस पर हमला किया, उसके बाद उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. पुलिस मामले को शांत कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…