Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Punjab: बठिंडा में पुलिस के साथ किसानों की झड़प, कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, धान खरीद में हो रही लापरवाही से गुस्से में थे किसान

किसानों के साथ हुई झड़प में घायल हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि जब वे लोग प्रदर्शन स्थल से लौट रहे थे, तभी किसानों ने उनपर हमला कर दिया.

Punjab

झड़प में पुलिसकर्मी घायल.

पंजाब में धान खरीद को लेकर प्रशासन के सुस्त रवैये से नाराज किसानों ने मोर्चा खोल दिया है. पिछले कई दिनों चल रहा ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच सोमवार (11 नवंबर) को किसानों ने बठिंडा के रायके कलां गांव में प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. इस दौरान बंधक बनाए गए अधिकारियों को छुड़ाने में किसानों के साथ पुलिस की झड़प भी हो गई.

किसानों ने अधिकारियों को बनाया बंधक

मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्रराहा) से जुड़े जगसीर सिंह झुंबा ने बताया कि वह लगातार धान खरीद मंडियों का दौरा कर रहे हैं. कलां गांव की मंडी में धान खरीद केंद्र बनाया गया है, जिसको लेकर किसानों की ओर से तमाम शिकायतें आ रही थीं, इसी के चलते निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को बंधक बनाया गया था, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

किसानों के साथ हुई झड़प में घायल हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि जब वे लोग प्रदर्शन स्थल से लौट रहे थे, तभी किसानों ने उनपर हमला कर दिया. पुलिस ने अपने बचाव में लाठीचार्ज किया.

यह भी पढ़ें- “लाहौर से लेकर लखनऊ तक पाकिस्तान होता, अगर…”, पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने दिया विवादित बयान, मंच पर मौजूद थीं ये हस्तियां

सिटी वन के डिप्टी एसपी हरबंस सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें रायके कलांगांव में पुलिस और किसानों के बीच झड़प होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद घायल पुलिस कर्मियों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. सूचना के मुताबिक, किसानों ने पहले पुलिस पर हमला किया, उसके बाद उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. पुलिस मामले को शांत कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest