दुनिया

पूर्व CIA एजेंट ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को बताया विश्व में सबसे बेहतरीन, Kiren Rijiju ने शेयर किया वीडियो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व एजेंट एंड्रयू बस्टामांटे (Andrew Bustamante) ने भारतीय खुफिया एजेंसियों की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने भारत की विदेश नीति और बढ़ती अर्थव्यवस्था पर भी अपने विचार शेयर किये हैं. यह चर्चा सात महीने पहले एक पॉडकास्ट में हुई थी, जिसमें बस्टामांटे ने भारत के तेजी से बढ़ते कद को लेकर अपने विचार रखे. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस वीडियो क्लिप को 11 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया.

एंड्रयू बस्टामांटे ने क्या कहा

वीडियो में बस्टामांटे ने कहा कि भारत के पास दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ खुफिया एजेंसियां हैं. इनमें से एक, रॉ (RAW) विदेशों से खुफिया जानकारी जुटाती है, जबकि दूसरी देश के आंतरिक मामलों की सुरक्षा का ध्यान रखती है. बस्टामांटे ने कहा, “भारत इतनी कुशलता से काम कर रहा है कि उसने अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों के साथ सहयोग बढ़ाने का तरीका खोज लिया है. इसके साथ ही भारत की जीडीपी, खपत और जनसंख्या बढ़ रही है, जो एक उज्ज्वल भविष्य का संकेत देती हैं.”

बस्टामांटे ने यह भी कहा कि भारत सब कुछ बेहतर ढंग से कर रहा है. अमेरिकी मीडिया को छोड़कर विश्व मीडिया भारत के बारे में चर्चा नहीं करता. अमेरिकी मीडिया अगर भारत के बारे में चर्चा करता भी है तो नकारात्मक तरीके से. उन्होंने इसे भारत की खासियत बताया कि वह अपनी राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और किसी पर निर्भर नहीं है.

किरण रिजिजू का विपक्षी दलों पर तंज

वीडियो शेयर करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एंड्रयू बस्टामांटे को “बुद्धिमान शख्स” कहकर उनकी बातों की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में विपक्षी दलों पर तंज भी कसा. रिजिजू ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि विपक्षी पार्टियां बस्टामांटे को बीजेपी का एजेंट करार दे दें. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

कौन हैं एंड्रयू बस्टामांटे?

एंड्रयू बस्टामांटे एक पूर्व CIA एजेंट और अब बिजनेसमैन हैं. 15 साल तक अमेरिका की सेवा करने के बाद उन्होंने ‘Everyday Espionage’ नाम से एक कंपनी की स्थापना की. यह कंपनी सुरक्षा और प्रशिक्षण से संबंधित परामर्श सेवाएं प्रदान करती है. बस्टामांटे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वे विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते हैं.


ये भी पढ़ें- श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने का लगाया आरोप


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

10 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

12 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago