देश

Punjab News: पंजाब सरकार ने ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ पर दिया जोर, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दी थी सलाह

Punjab News: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के आग्रह के बाद पंजाब सरकार बॉर्डर की सुरक्षा पर जोर देने के लिए तैयार है. सरकार का लक्ष्य सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ के रूप में 5 इंडियन रिजर्व बटालियन को तैनात करना है. इससे पहले भी इसकी मांग की जा चुकी है. 2020-21 में अलगाववादी गतिविधियों को कम करने के लिए इस बटालियन की मांग की गई थी.

राज्यपाल ने किया सीमावर्ती इलाकों का दौरा

हालांकि, राज्यपाल पुरोहित ने हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और सरकार से बॉर्डर की सुरक्षा के लिए सेकेंड लाइन डिफेंस सिस्टम तैयार करने की मांग की. पाकिस्तान की सीमा से लगे जिलों के अपने चौथे दौरे के दौरान सरकार द्वारा राज्यपाल को सौंपी गई एक कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) में यह खुलासा हुआ कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने मुख्यमंत्री को आगे के विचार के लिए एक प्रस्ताव भेजा है.

यह भी पढ़ें: Ashley Kaur: ‘भांगड़ा रानी’ के नाम से मशहूर हैं एशले कौर, पति के साथ मिलकर चलाती हैं जिम सेंटर

2019 से अब तक देखे गए 500 से ज्यादा ड्रोन

बता दें कि राज्यपाल ने सुरक्षा खतरे को देखते हुए, सहायक मल्टी-एजेंसी सेंटर (SMAC) प्लेटफॉर्म के माध्यम से खुफिया सूचनाओं को निरंतर साझा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है. वहीं, राज्य सरकार ने बताया है कि यह इकाई जनवरी 2009 से नियमित उग्रवाद, खतरों, जासूसी, सीमा पार तस्करी, मानव तस्करी और अन्य से संबंधित इनपुट को संभाल रही है. वहीं, राज्यपाल ने ड्रोन घुसपैठ पर भी चिंता व्यक्त की. सरकार ने स्वीकार किया कि साल 2019 से अब तक 500 से ज्यादा ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago