खेल

WTC Final: ‘संकटमोचक’ बने रहाणे, शार्दूल ठाकुर के साथ मिलकर भारत को 300 के करीब पहुंचाया

WTC Final: आईपीएल में सीएसके के लिए कई शानदारी पारियां खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ( 89) का बल्ला द ओवल में जमकर बोला. यह रहाणे और शार्दुल ठाकुर (51) की शानदार बल्लेबाजी ही थी, जिसने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तीसरे दिन काफी हद तक संभाल लिया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट की साझेदारी में 109 रन जोड़कर भारत को 296 रनों तक पहुंचा दिया. हालांकि, भारत ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त लेने से नहीं रोक पाया. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 173 रनों की बढ़त हासिल हो गई है.

तीसरे दिन रहाणे और शार्दुल दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक का बखूबी सामना किया. लेकिन लंच के बाद रहाणे के आउट होते ही भारत की पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा. रहाणे ने पहले रवींद्र जडेजा और फिर शार्दुल ठाकुर के साथ भारतीय टीम की वापसी कराने की कोशिश की. रहाणे 129 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने जबकि शार्दुल अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कैमरन ग्रीन की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए. शार्दुल ने 51 रन बनाए.

रहाणे-शार्दूल ने भारत की पारी को संभाला

दोनों ने भारत को छह विकेट पर 152 रन की नाजुक स्थिति से उबारा. भारत ने कल के पांच विकेट पर 151 रन से आगे खेलना शुरू किया था. रहाणे और केएस भरत ने पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन स्कॉट बोलैंड ने भरत को बोल्ड कर दिया. बोलैंड की अंदर आती गेंद को भरत समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. भरत ने केवल पांच रन बनाए. लेकिन इसके बाद रहाणे और शार्दुल ने मोर्चा संभाला और लंच तक फिर कोई विकेट नहीं गिरने दिया.

हालांकि लंच के बाद भारत को सातवां झटका लगा जब कमिंस ने रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उमेश यादव पांच रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए. शार्दुल को ग्रीन ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया. मोहम्मद शमी 11 गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में मिचेल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए. टीम इंडिया की पारी 296 रन पर समाप्त हुई और फॉलोऑन टालने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमिंस ने 83 रन पर तीन विकेट लिए जबकि स्कॉट बोलैंड, स्टार्क और कैमरून ग्रीन ने दो-दो और नाथन लियोन ने एक विकेट लिया.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ‘भारत में जब IPL जारी था तो उधर सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई टीम…’, क्या BCCI कर रहा लापरवाही?

ऑस्ट्रेलिया ने काफी रन खड़े कर दिए हैं और उसके करीब पहुंचने के लिए भारतीय शीर्ष और मध्य क्रम का चलना जरूरी था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब भारत को मैच में बने रहने के लिए दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकना होगा और यहां से अगर भारत दूसरी पार्टी में कंगारूओं को कम स्कोर पर समेट देता है तो टीम इंडिया एक और आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बेहद करीब पहुंच सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

6 minutes ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

11 minutes ago

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

25 minutes ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

1 hour ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

1 hour ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

2 hours ago