Punjab cabinet minister News: पंजाब सरकार ने हाल ही में एक चौंकाने वाली गलती का खुलासा किया, जिसमें एक विभाग जो अस्तित्व में ही नहीं था, उसे एक मंत्री को सौंपा गया था. यह विभाग था “प्रशासनिक सुधार विभाग”, जिसे कुलदीप सिंह धालीवाल को 20 महीने पहले सौंपा गया था. हालाँकि, यह विभाग कभी अस्तित्व में नहीं था, और धालीवाल को न तो कोई दफ्तर मिला, न ही इस विभाग का कोई स्टाफ.
पंजाब सरकार ने जारी किया संशोधित गजट नोटिफिकेशन
महीनों बाद पंजाब सरकार ने इस गलती को सुधारा है और 7 फरवरी 2025 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें बताया गया कि “प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है.” इस संशोधन के बाद, कुलदीप धालीवाल को केवल NRI अफेयर्स मिनिस्ट्री का चार्ज सौंपा गया है.
कुलदीप सिंह धालीवाल, जो पंजाब कैबिनेट में पांचवे नंबर के मंत्री हैं, पहले कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के भी प्रभारी थे, जिसे उन्होंने मई 2023 में Cabinet reshuffle के बाद छोड़ दिया था. वे अब केवल NRI Affairs मंत्रालय के मंत्री हैं.
विभाग के अस्तित्व में न होने के बावजूद, धालीवाल के पास यह जिम्मा (प्रशासनिक सुधार विभाग) 20 महीने तक रहा. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मंत्री को कभी भी प्रशासनिक सुधार विभाग का कोई दफ्तर या सचिव नहीं मिला.
सूत्रों के अनुसार, धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस गलती के बारे में बताया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पंजाब के गवर्नर से संपर्क कर इस गलती को सुधारा. अब, प्रशासनिक सुधार विभाग को खत्म कर दिया गया है और धालीवाल को सिर्फ NRI अफेयर्स विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.
यह भी पढ़िए: PM मोदी 23 फरवरी से मध्य प्रदेश, बिहार और असम के दौरे पर
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…