देश

Amritpal Singh: पंजाब के होशियारपुर में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के छिपे होने का शक, कॉम्बिंग जारी

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह एक बार फिर पुलिस को चकमा देने में सफल रहा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के होशियारपुर में एक इनोवा कार देखी गई, जिसमें अमृतपाल के होने का शक था. खबर है कि इंटेलिजेंस से मिली सूचना के बाद जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो अमृतपाल कार छोड़कर पास के गांव में भाग गया. मंगलवार देर रात फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में 500 से ज्यादा पुलिस के जवान शामिल हुए, लेकिन अमृतपाल (Amritpal Singh) के अभी तक पकड़े जाने की खबर नहीं है. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लोगों हिरासत में लिया गया है.

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है और इसी के मद्देनजर होशियापुर गांव में कुछ संदिग्धों का पीछा किया गया, लेकिन वे अपनी कार छोड़कर भाग गए, जिसके बाद मंगलवार को व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को संदेह था कि भगोड़ा अमृतपाल और उसके सहयोगी कार में यात्रा कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने फगवाड़ा में उस कार का पीछा किया. उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोग यहां मरनीयां कलां में गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के निकट अपनी कार छोड़कर भाग गए.

अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था. इस घटना के तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने उसके और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है. वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल सिंह की नयी तस्वीर आई सामने, पपलप्रीत संग मजे से एनर्जी ड्रिंक के साथ सेल्फी लेते आया नजर, Photo Viral

अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले और लोकसेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

5 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

18 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

31 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

37 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

56 minutes ago