मनोरंजन

IPL 2023: IPL ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा, ये सेलेब्स अपनी परफॉर्मेंस से मचाएंगे तहलका!

Celebs Performed In IPL 2023: कुछ ही दिनों बाद इंडियन क्रिकेट लीग यानी आईपीएल सीजन 16 (IPL 16) का आगाज होने जा रहा है. आईपीएल 2023 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, आईपीएल 16 की ओपनिंग सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से खास तैयारी की जा रही है. इसी बीच अब खबर आ रही है कि आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड हस्तियां परफॉर्म करने वाली हैं.

IPL की ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाएंगे ये सेलेब्स

आईपीएल (IPL 16) के ओपनिंग मैच से पहले हर बार बॉलीवुड फिल्मी सितारे स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लेते हैं. ऐसे में इस बार आईपीएल 16 की ओपनिंग सेरेमनी में ये सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ, सिंगर अरिजीत सिंह टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में रंग भरने वाले है. इसके अलावा साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया भी उनका खूब साथ देंगी. ये सुपरस्टार मिल कर IPL की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने वाले है.

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey: कैसे हुई थी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी सेलेब्स इस साल होने वाले आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में धमाल मचाने वाले है. ये खबर आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और सभी दर्शकों को IPL 16 का काफी बेसब्री से इंतजार है.

आईपीएल और बॉलीवुड का पुराना नाता

दरअसल, बॉलीवुड सेलेब्स आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी परफॉर्मेंस तक ही एक दूसरे के साथ नहीं हैं. बल्कि आईपीएल की दो टीम के फ्रेंचाइजी के मालिक भी हिंदी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार हैं. जिसमें शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का नाम शामिल है. इसके साथ ही क्रिकेट के शौकीन कई फिल्मी कलाकार भी है. जिन्हें आप स्टेडियम में आईपीएल मैच देखते हुए देख सकते हैं. 

Dimple Yadav

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

21 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

32 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

1 hour ago