देश

Chandigarh News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी लांडा और रिंदा के तीन सहयोगियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Chandigarh News: पंजाब (Punjab) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा और हरविंदर सिंह रिंदा के तीन सहयोगियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को इसकी जानकारी पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मीडिया को दी है. इसी के साथ ही जानकारी सामने आ रही  है कि आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा कनाडा में और हरविंदर सिंह रिंदा पाकिस्तान में छिपा हुआ है. तो दूसरी ओर पंजाब पुलिस लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है और धरपकड़ जारी है.
इस सम्बंध में पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि, पंजाब पुलिस की ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ ने तीनों के कब्जे से दो पिस्तौल और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं. यादव ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि, ‘‘ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने कनाडा में छिपे लखबीर लांडा और पाकिस्तान में छिपे हरविंदर रिंदा के तीन सहयोगियों- जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, विक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलविंदर सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.’’

चल रहा था फरार

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव  ने आगे बताया कि, जोबन गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था.  गौरव यादव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि, ‘‘ जोबन और बिक्का भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत दर्ज एक से अधिक मामलों में भी वांछित थे.’’ इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में छिपे आकाओं के आदेश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे.’ बता दें कि देश में लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और लगातार देश की पुलिस और खूफिया एजेसी आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेर रही हैं. लगातार कार्रवाई के क्रम में ही पंजाब पुलिस को ये बड़ी सफलता हाथ लगी है.
-भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago