विश्लेषण

हरदा धमाके के बाद नींद से जागा प्रशासन, हो रही बड़े पैमाने पर कार्रवाई, सवाल फिर भी रहेगा कि आखिर सोया ही क्यों?

Harda Factory Blast: इंदौर के हरदा में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन अब नींद से जाग उठा. जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर ने जिले में अलर्ट जारी किया है. वहीं अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा गया है कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करे और फैक्ट्री (पटाखा) में जाकर जांच करें. कलेक्टर के इस निर्देश के बाद अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए पटाखा फैक्ट्री में जाकर जांच की. वहीं जांच के दौरान यह पाया गया कि सुरक्षा को लेकर सावधानी नहीं बरती गई है. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में गड़बड़ी पाई जाने पर 4 फैक्ट्री को सील कर दिया है. लेकिन क्या प्रशासन पहले इतना मुस्तैद नहीं हो सकता था कि जिससे अगर इतना बड़ा हादसा होता ही नहीं.

हर तरफ तबाही का मंजर, क्यों था प्रसाशन बेखबर?

पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लगने के बाद से ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मलबा हटाने के काम में लगी हुई हैं. हरदा में हुए इस हादसे में 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 170 से ज्यादा लोग घायल हो गए है. वहीं हादसे वाली जगह पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें कूलिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं और घटना स्थल से मलबा हटा रही हैं.

किसी ने खोया भाई तो किसी ने बेटा

हादसे के बाद जो दर्दनाक खबरे निकल कर आ रही हैं वो दिल दहलाने वाली हैं. किसी ने इस बड़ी घटना में अपना भाई खोया तो किसी ने पति. एक स्थानीय निवासी रवि चंदेले ने मीडिया को अपना दर्द बयान करते हुए बताया, “जब विस्फोट हुआ तब मैं काम पर था. मेरे परिवार के सदस्य घर पर थे। इस घटना में मैंने अपने बड़े भाई और भाभी को खो दिया। मेरा घर भी जलकर राख हो गया है.”

इसे भी पढ़ें: UP Politics: न्याय यात्रा में अखिलेश होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बोले- “सपा और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है”

सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक

भीषण हादसे में सीएम मोहन यादव ने उच्चस्तरीय बैठक लिया है. जिसमें पूरे प्रदेश के कलेक्टर शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि जिले में जहां-जहां पटाखा फैक्टरी है वहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है या नहीं. हालांकि आखिर हरदा हादसे मे रिहायशी इलाके में फैक्ट्री की मजूरी से लेकर तमाम सवाल सामने आ रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago