देश

दिल्ली CM आवास को PWD ने किया सील, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Delhi CM Residence: दिल्ली सीएम आवास के हैंडओवर को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच PWD ने इसे सील कर दिया है. 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (Delhi CM residence) को अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों खाली किया था. जिसके बाद इसकी चाबी पीडब्ल्यूडी को न सौंपकर दो अन्य अधिकारियों को दे दी थी. इसी के चलते अब PWD ने भी अपना ताला लगा दिया है.

इसके साथ ही दिल्ली के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD के दो सेक्शन ऑफिसर और अरविंद केजरीवाल के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी को अवैध तरीके से हैंडओवर लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Delhi CM residence को लेकर सियासत शुरू

मुख्यमंत्री आवास को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. बुधवार को आप ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि राज्य का विपक्षी दल मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहता है.

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के बाद AAP के बदले तेवर, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, लगाए ये आरोप

आप ने कहा कि भाजपा पिछले कई दिनों से झूठ फैला रही है. हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए उन्होंने कई हथकंडे अपनाए. वे जब हमसे चुनाव में नहीं जीत पाए तो उन्होंने हमारी पार्टी को खत्म करना चाहा. दिल्ली में भाजपा पिछले 27 साल से चुनाव हार रही है और वह अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पा रही है. अब वे मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाह रहे हैं और उसके लिए तमाम झूठ फैला रहे हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार

आप के आरोपों पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आम आदमी पार्टी से एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि शीशमहल सीएम आवास नहीं है. आतिशी जिस बंगले में अभी रह रही हैं, उस बंगले से जब स्वर्गीय मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार चला सकती हैं तो आतिशी को क्या दिक्कत है. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने जिस आवास को खाली किया, उसकी चाबी पीडब्ल्यूडी को नहीं सौंपी है. जिन अधिकारियों को वह चाबी सौंप कर गए हैं, वह भी जांच के घेरे में हैं. आतिशी और अरविंद केजरीवाल जानते हैं जब सरकारी आवास खाली किया जाता है तो कुछ कागजी कार्रवाई की जाती है जिसके बाद वह बंगला आगे किसी और को दिया जाता है.” वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आखिर इस शीशमहल में ऐसे कौन से राज हैं, जिसे केजरीवाल नहीं दिखाना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago