बिजनेस

2025 में आईपीओ से गुलजार रहेगा शेयर बाजार, 100 कंपनियों ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

कम से कम 100 कंपनियों ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं और इस कारण 2025 में प्राइमरी मार्केट में बड़ी संख्या में पब्लिक इश्यू आने वाले हैं. बाजार के जानकारों का कहना है कि ये सभी कंपनियों मिलकर आईपीओ के जरिए शेयर बाजार से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा सकती हैं.

90 कंपनियों ने जुटाए लाखों करोड़

भारतीय आईपीओ बाजार के लिए 2024 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा, जिसमें 90 से अधिक कंपनियों ने सामूहिक रूप से 1.62 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जो 2023 में जुटाए गए 49,436 करोड़ रुपये से तीगुने से भी अधिक है.

100 कंपनियों ने दाखिल किया ड्राफ्ट ऑफर लेटर

पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स के विश्लेषकों ने कहा कि 2025 में भी आईपीओ बाजार में हलचल जारी रहेगी और अनुमानों से पता चलता है कि इस साल कंपनियां दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटा सकती हैं. वर्तमान में 100 कंपनियों ने सेबी के पास ड्राफ्ट ऑफर लेटर दाखिल किए हैं, जिनमें से कई को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है या मंजूरी का इंतजार है.

कोटक सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ श्रीपाल शाह के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए है, जिससे यह वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारा अनुमान है कि इक्विटी बाजार में और तेजी आएगी और कमोडिटीज 2025 में अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर को पार कर जाएंगी. इसके साथ ही जल्दी अर्जित करने के लिए शेयर बाजार में प्रवेश करने वाले युवा निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी से समग्र बाजार में वृद्धि देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, महंगाई और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी Share Market की चाल

कोटक सिक्योरिटीज ने आगे कहा कि घरेलू स्तर पर आधार मजबूत बना हुआ है, लेकिन सर्तक रहने की आवश्यकता है. महंगे वैल्यूएशन के बीच लंबी अवधि के निवेशकों को क्वालिटी एसेट्स पर फोकस करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

9 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

57 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago