माघ पूर्णिमा 2024 खास उपाय.
Magh Purnima 2024 Snan Daan Muhurat Upay: माघ महीने की पूर्णिमा आज है. शास्त्रों में माघ-पूर्णिमा को खास महत्व दिया गया है. दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. इसके आलावा इस दिन गाय का दान, हवन इत्यादि करने से कई गुणा अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है. आगे माघी पूर्णिमा पर स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त, किन चीजों का दान करना चाहिए, जानिए.
पंचांग के अनुसार, माघ मास के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से हो रही है. वहीं इस तिथि की समाप्ति 24 फरवरी को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगी. माघी पूर्णिमा पर 24 फरवरी को गंगा स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.11 बजे से 6.2 बजे तक है. ऐस में इस दौरान स्नान-दान कर लेना अच्छा रहेगा.
माघी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद दान करें. फिर ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. इसके अलावा इस दिन जरुरतमंदों के बीच दान करने से सभी प्रकार के रोग और कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं. इसलिए इस दिन स्नान के बाद जरुरतमंदों के बीच खाने-पीने की सामग्री जैसे- घी, गुड़, चना, तिल, चावल का दान करना चाहिए. इसके अलावा कपड़ा, जूता, छाता इत्यादि का दान करना चाहिए.
माघ मास की पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करने मनाही है. कहा जाता है कि इस दिन नॉनवेज और शराब के सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें लहसुन-प्याज इत्यादि तामसिक पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा माघी पूर्णिमा के दिन शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: जल्द शुरू होने जा रहा है फागुन का महीना, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये 5 काम
यह भी पढ़ें: मंगल के राशि परिवर्तन से संवरेगी इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा लाभ
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…