देश

Raghav Chadha को राज्यसभा में ‘AAP’ का लीडर नहीं मानते उपराष्ट्रपति धनखड़, पार्टी की बढ़ी मुश्किलें

Raghav Chaddha: राघव चड्ढा राज्यसभा में आप के सबसे युवा सांसद हैं. फिलहाल देश के उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के दस सांसद हैं. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पार्टी फिलहाल देश की चौथी राष्ट्रीय पार्टी है. राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा को संसद के ऊपरी सदन में पार्टी का नेता नियुक्त करने की आप की अपील खारिज कर दी है. आम आदमी पार्टी ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर पार्टी का राज्यसभा का नेता मानने की मांग की थी.

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति को लिखे अपने पत्र में कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे लेकिन धनखड़ ने इसे मानने से इनकार कर दिया है. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली की शराब नीति के मामले में फिलहाल जेल में हैं.

यह भी पढ़ें-Lucknow: पीयर्स इंडिया कंपनी के निदेशकों के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 4.79 करोड़ रुपये की संपत्तियों को किया जब्त

धनखड़ ने दिया आप को झटका

राज्यसभा सचिवालय कें सूत्रों ने पुष्टि की कि चड्ढा को सदन का नेता नियुक्त करने के संबंधों में आप की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ था. इस पर आगे एक्शन लेने के लिए पत्र राज्यसभा महासचिव के पास भेजा गया था. मालूम हो कि राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं लेकिन पार्टी का पक्ष सदन में पूरी मजबूती के साथ रखते रहे हैं.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया था. पार्टी ने इसी मामले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेटर लिखा और बताया था कि संजय सिंह की गैरमौजूदगी में पार्टी के नेता राघव चड्ढा होंगे लेकिन धनखड़ ने इससे स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Elections: सपा ने कसी कमर, इन सीटों पर चुन लिए प्रत्याशी! जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल और अखिलेश

संजय सिंह के खिलाफ वॉरंट

दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मामले में तो संजय सिंह पहले ही जेल में बंद हैं, लेकिन दूसरी ओर पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर मानहानि केस में भी संजय सिंह घिरते नजर आ रहे हैं. अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट एसजे पांचाल की अदालत ने उनके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

11 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

14 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

42 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago