देश

Ram Mandir: “सही समय पर फैसला लेकर बताएंगे”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने दिया अपडेट

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसके लिए कई विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. लेकिन अभी तक क्या इसमें गांधी परिवार शामिल होगा या नहीं यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. न्यूज एजेंसी ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल गया है. लेकिन क्या वह इसमें शामिल होंगे, इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने पर पार्टी की तरफ से कहा गया है कि उद्घानट में शामिल होने पर पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. जयराम रमेश ने बताया है कि उचित समय पर निर्णय लिया गया है और आप सभी को सूचित किया जाएगा.

केसी वेणुगोपाल ने जताया आभार

बीते दिनों कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि राम मंदिर जन्मभूमि से जुड़े ट्रस्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को न्योता भेजा गया है. इसके लिए हम ट्रस्ट आभार जताते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पता चल जाएगा.

अन्य विपक्षी नेताओं ने क्या कहा ?

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मीडिया ने मुझसे जानना चाहा कि क्या मैं 22 जनवरी को अयोध्या जा रहा हूं. मैंने उन्हें बताया कि मुझे आमंत्रित नहीं किया गया है लेकिन धर्म को मैंने एक व्यक्तिगत गुण के रूप में देखा न कि राजनीतिक (गलत) उपयोग के लिए.” इसके अलावा एनसीपी चीफ शरद पवार ने निमंत्रण को लेकर कहा कि, “राम मन्दिर का निमंत्रण मुझे नही आया. मुझे राम मन्दिर बनने की खुशी है और इस संबंध में बतौर विपक्ष हमारा इतना ही कहना है कि सत्ताधारियों के पास कोई और मुद्दा बचा नहीं है इसलिए वो राम मंदिर का मुद्दा आगे बढ़ा रहे है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

44 seconds ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

10 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

21 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

23 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

53 minutes ago