देश

“…तो मैं शरद पवार से भी सवाल पूछता”, अडानी पर घोटाले का आरोप लगा Rahul Gandhi ने क्यों कहा ऐसा?

Rahul Gandhi On Adani:  वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वादा किया कि अगर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में वापस आती है तो अडानी ग्रुप की जांच की जाएगी. उन्होंने पीएम मोदी से भी मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है. राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर खुलासे के बाद अब, प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि केवल एक ही व्यक्ति है जो उनकी रक्षा कर सकता है. मैं पीएम की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं.

राहुल ने अडानी पर लगाया लूट का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए अडानी समूह पर कोयला आयात में अधिक बिल बनाने और बिजली दरों में लोगों से 12,000 करोड़ रुपये की लूट का आरोप लगाया है. कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें मामले पर सफाई देने को कहा है. राहुल ने कहा, “प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?  मैं केवल प्रधानमंत्री की मदद कर रहा हूं और उनसे जांच शुरू करके पाक साफ सामने आने और अपनी विश्वसनीयता की रक्षा करने के लिए कह रहा हूं.”

कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा की शरद पवार ने हाल ही में अडानी से मुलाकात की है, उनसे क्यों नहीं सवाल पूछ रहे? जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शरद पवार पीएम थोड़ी हैं. मैंने उनसे सवाल नहीं पूछा है. राहुल गांधी ने कहा कि शरद पवार अडानी को बचा नहीं रहे हैं, बल्कि पीएम मोदी बचा रहे हैं. इसलिए मैंने सवाल पीएम मोदी से पूछा है. अगर शरद पवार पीएम होते और अडानी को बचा रहे होते तो उनसे भी सवाल पूछता.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: जो बाइडेन का इजरायल दौरा काफी अहम, हमास पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, नेताओं पर लगेगा प्रतिबंध

राहुल ने आरोपों की लगा दी झड़ी

राहुल गांधी ने अडानी पर एक से बढ़कर एक आरोप लगाए. फाइनेंशियल टाइम्स ऑफ लंदन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने अडानी पर करीब 32 हजार करोड़ के बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने अखबार के पेज को दिखाते हुए कहा कि पहले तो हमने सिर्फ 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है? लेकिन 20 हजार करोड़ का आंकड़ा सही नहीं था. अब तो घोटाला 32 हजार करोड़ का हो गया है. उसमें 12 हजार करोड़ जुड़ गए हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वह हिंदुस्तान पहुंचता है उसके दाम दोगुना हो जाता है. ऐसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए अडानी ने हिंदुस्तान की जनता के जेब से निकाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

43 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

1 hour ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

2 hours ago