प्रतीकात्मक तस्वीर
7th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार ने आज बुधवार के दिन महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है. सरकार द्वारा दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है. 4% प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 प्रतिशत कर दिया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया.
महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगी मुहर
आज बुधवार को चली कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते को बढ़ाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है. उम्मीद है कि अक्टूबर महीने में बढ़े हुए महंगाई भत्ते को जोड़ने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन और पेंशनधारकों को उनकी पेशन मिलेगी. वहीं इस बात की भी संभावना है कि जुलाई से सितंबर तक के एरियर का भुगतान भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ किया जा सकता है.
मां दुर्गा के पावन पर्व पर मिली बड़ी सौगात
देश भर में मां दुर्गा के पावन पर्व नवरात्रि की धूम है. 15 अक्टूबर से शुरू नवरात्रि के 23 अक्टूबर को खत्म होने के साथ ही 24 अक्टूबर को देश भर में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. वहीं अगले महीने नवंबर की 12 तारीख को दिवाली का त्योहार भी पड़ रहा है. ऐसे में मोदी सरकार का यह फैसला कर्मचारियों की खुशियों को दोगुना कर सकता है. केंद्र के इस फैसले से करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा.
इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से आप भी खरीद रहें हैं स्मार्टफोन, इन बातों का रखें ध्यान
महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने साल 2023 में 24 मार्च को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. उस समय इसे 38 फीसदी से बढ़ाते हुए 42 फीसदी कर दिया गया था. महंगाई दर का निर्धारण सरकार द्वारा कई तरह के आंकड़ों को ध्यान में रखकर किया जाता है. महंगाई दर के बढ़ने के साथ ही इस बात की उम्मीद रहती है कि कर्मचारियों के डीए में भी उसी के अनुसार बढ़ोतरी की जा सकती है. महंगाई भत्ते के बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है.
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…