भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज श्रीनगर में समाप्त हो गई. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अपने या कांग्रेस के लिए यात्रा नहीं की, मेरा मकसद उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो देश की नींव को हिलाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मुझे आगाह किया गया था कि कश्मीर में मुझ पर हमला हो सकता है, यहां लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं दिया बल्कि दिल खोलकर प्यार दिया.
राहुल गांधी ने श्रीनगर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) की रैली में कहा कि भाजपा का कोई भी नेता इस तरह जम्मू कश्मीर में पदयात्रा नहीं कर सकता क्योंकि वे डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता इस तरह जम्मू कश्मीर में पदयात्रा नहीं कर सकता, क्योंकि वे डरे हुए हैं.
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जो राजनीति देश में चल रही है उससे देश का भला नहीं होगा, ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है. मेरी उम्मीद है ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा के समापन पर एक रैली में कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि नफरत के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भाजपा चाहते हैं कि गरीब लोग गरीब ही रहें तथा अमीर लोग और अमीर बन जाएं. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर एक रैली में कहा कि पूरा देश राहुल गांधी में उम्मीद की किरण देख रहा है.
कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के अवसर पर भारी हिमपात के बीच जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को एक रैली निकाली. शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुई रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने किया तथा इसमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रविड़), नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.
इस रैली के साथ ही करीब पांच महीनों में 12 राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन हो गया. यह पदयात्रा पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी.
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाओं, 13 संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित किया. इससे पहले, आज राहुल गांधी ने पंथाचौक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शिविर स्थल पर राष्ट्र ध्वज फहराया.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…