भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर थी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर आरंभ हो रही है. दिल्ली के कश्मीरी गेट से फिर शुरू होकर आज ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और 5 जनवरी तक यूपी में ही यात्रा चलेगी. 6 जनवरी से 10 जनवरी तक फिर से हरियाणा में, 11 जनवरी से पंजाब में, जबकि 19 जनवरी को सिर्फ एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुरने के बाद यात्रा 20 जनवरी की शाम जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ खत्म होगी.
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodi Yatra) दिल्ली के हनुमान मंदिर, यमुना बाजार वाले मरघट वाले बाबा से लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क, सीलमपुर, गोंडा होते हुए गोकुल पुरी होते हुए लोनी की तरफ बढ़ेगी. यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिकों में सुबह से ही जमुना बाजार, शास्त्री पार्क, सीलमपुर आदि इलाकों में कांग्रेस कार्यकतार्ओं की चहल-पहल दिखाई दे रही है. भारत जोड़ो यात्रा वाले रूट पर हर जगह कांग्रेस पार्टी के होर्डिग, झंडे और बैनर दिखाई दे रहे हैं. यात्रा वाले पूरे रूट पर पुलिस की खास सुरक्षा व्यवस्था है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मंगलवार से उत्तर प्रदेश में अपने भाई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodi Yatra) में शामिल होंगी. वह 120 किलोमीटर पैदल चलेंगी. प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ गाजियाबाद से पदयात्रा शुरू करेंगी.
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए कई प्रमुख गैर-भाजपा दलों को आमंत्रित किया है. सूत्रों ने कहा कि सभी नहीं, मगर कुछ गैर-भाजपा दलों को आमंत्रित किया गया है, क्योंकि पार्टी ने पहले भी कई पार्टियों के नेताओं और सांसदों को निमंत्रण दिया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था. इस पर अखिलेश यादव ने राहुल को पत्र लिखकर जवाब दिया और उसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा भी कर दिया. उधर, बसपा मुखिया मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं देकर भाजपा खेमे में हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने कहा है कि इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद. हालांकि मायावती ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इस यात्रा में शामिल होंगी या नहीं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने किसी प्रतिनिधि या बसपा पदाधिकारियों को इस में भेजेंगी या नहीं. मायावती ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनायें तथा राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी शहर के मध्य भाग से शुरू होने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और आम यात्रियों को प्रभावित होने वाले रूटों और डायवर्जन के बारे में आगाह किया है. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा लाल किले के पास मरघट वाले बाबा, हनुमान मंदिर से फिर शुरू होगी. यात्रा लोहा पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, ओल्ड जीटी रोड, फर्नीचर मार्केट, मौजपुर, बाबरपुर, वजीराबाद रोड से होते हुए लोनी गोल चक्कर की ओर आगे बढ़ेगी. यह दोपहर करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर पहुंचेगी. यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों के शामिल होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह, उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग दी- राहुल गांधी ने कसा तंज
यूपी में उनकी 130 किमी की यात्रा 3 जिलों यानी गाजियाबाद, बागपत और शामली के 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद पहुंचना शुरू हो गए हैं. वहीं, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है. सीआरपीएफ की एक टीम ने पूरे रूट का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…