मनोरंजन

Bigg Boss 16 Updates: 7 घरवाले बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट, साजिद ने शालीन-टीना को कहा टॉप लेवल के फ्रॉड

Bigg Boss 16 Updates:  बिग बॉस सीजन 16 में अक्सर कुछ नया देखने को मिलता रहता है. 93वें दिन के एपिसोड में निमृत और टीना किचन पर झगड़ पड़ती हैं. वहीं बिग बॉस घरवालों से टीना और शालीन की चुगली भी करते हैं. वहीं घर में नॉमिनेशन टास्क भी होता है. इस दौरान कई रिश्तों की इक्वेशन भी बदली नजर आती है. चलिए जानते हैं सोमवार के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ.

साजिद खान ने शालीन और टीना को कहा टॉप लेवल के फ्रॉड

दरअसल शिव, साजिद निमृत, स्टैन और अब्दु शालीन और टीना को लेकर बात करते हैं. दोनों स्टैन के लाइव कॉन्सर्ट में बेहद क्लोज दिखे थे. इस पर साजिद कहते हैं कि ये कैमरे के लिए कर रहे हैं. इसके बाद साजिद अर्चना और सौंदर्या से भी शालीन और टीना को लेकर बात करते हैं कि टीना दो दिन पहले शालीन को हेट यू कह रही थी और कॉन्सर्ट में दोनों इतना क्लोज हो गए. सौंदर्या कहती हैं कि किस हद तक गिर रहे हैं ये,टीना के मम्मी-पापा देख रहे होंगे तो वहीं अर्चना कहती हैं कि इन्हें शर्म लिहाज नहीं हैं क्या? घर में जो ऑडियंस आई थी वो भी इन पर हंस रही थी. साजिद रात में भी शालीन, टीना और प्रियंका को लेकर बात करते हैं और कहते हैं कि ये टॉप लेवल के फ्रॉड लोग हैं. वहीं  स्टैन कहते है कि प्यार का नाम खराब कर रहे हैं ये लोग.

बिग बॉस ने घरवालों से की टीना और शालीन की चुगली

इसके बाद बिग बॉस एक-एक कर कंटेस्टेंट को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और पूछते हैं कि आखिर शालीन और टीना के रिश्ते का सच क्या है. इस  शिव, अर्चना अब्दु, साजिद, निमृत, स्टैन और यहां तक कि प्रियंका भी कहती हैं कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह फेक है.

घर में हुआ नॉमिनेशन

इसके बाद बिग बॉस ने सभी को गार्डन एरिया में बुलाया और सभी को अपने नाम के घर में बैठने के लिए कहा. इसके बाद बिग बॉस कहते है कि ये हफ्ता आपकी किस्मत के नाम होगा और ये हफ्ता वीक ऑफ चांस होगा. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि टास्क के लास्ट में जिन चार घरों में बिजली आ रही होगी वे सुरक्षित हो जाएंगें और जिनके घर में बिजली नहीं आएगी वो नॉमिनेट हो जाएंगे. इसके बाद शिव अपने अधिकार का इस्तेमाल कर टीना को नॉमिनेट करते हैं और उनके घर की लाइट चली जाती है. इसके बाद वे शालीन, प्रियंका, अर्चना, सौंदर्या, श्रीजिता और सुंबुल को नॉमिनेट करते हैं. इसी के साथ टीना, शालीन, प्रियंका, अर्चना, सौंदर्या, श्रीजिता और सुंबुल नॉमिनेशन के खतरे में आ जाते हैं. इसके बाद नॉमिनेट सदस्यों की किस्मत का खेल शुरू होता है.

ये भी पढ़ें- Sid-Kiara Pics: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा अडवाणी की एयरपोर्ट पर इस लुक में सामने आई तस्वीरें…

निमृत ने कहा शालीन हो जाता है काफी पर्सनल

इसके बाद शालीन टीना को सारी बात बताते हैं कि अर्चना और सौंदर्या हम दोनों के लिए क्या कह रही थी. वहीं सौंदर्या निमृत को बताती हैं कि शालीन मेरे और अर्चना के बारे में क्या बोल रहा था. निमृत कहती हैं कि ये 40 साल का आदमी है इसे समझ नहीं आता है कि ये क्या बोल रहा है. ये काफी पर्सनल हो जाता है. वहीं अर्चना शिव से कहती है कि तू और स्टैन अगर एक कंबल के नीचे हैं तो इसका मतलब है कि तुम दोनों के बीच कुछ चल रहा है. इसी के साथ बिग बॉस का 93वें दिन का एपिसोड खत्म हो जाता है. कल स्टैन और अर्चना की भयंकर लड़ाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago