देश

राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान — क्या 1970 के दशक की कांग्रेस आज की राजनीति में हो पाएगी सफल?

भाजपा के विजय रथ को थामने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह साल पूरी तरह संगठनात्मक सुधार और आंतरिक लोकतंत्र के पुनरुत्थान को समर्पित करती नजर आ रही है.  इस परिवर्तन का नेतृत्व खुद विपक्ष के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं. संसद में मुखर भूमिका निभाने के साथ-साथ वह ग्रामीण भारत में जमीनी दौरे कर रहे हैं — सिर्फ प्रचार के लिए नहीं, बल्कि निष्क्रिय और समझौतावादी नेताओं को पहचानने और संगठन से बाहर करने के लिए.

‘शादी के घोड़े’ से ‘रेस के घोड़े’ तक: राहुल गांधी की नई राजनीतिक भाषा

गुजरात दौरे के बाद राहुल गांधी ने खुलकर माना कि पार्टी को राज्य में पीछे धकेलने वाले ‘शादी के घोड़े’ हैं — ऐसे नेता जो सिर्फ रस्म अदायगी करते हैं, लेकिन जमीनी काम से दूर हैं. उनका मानना है कि अब वक्त आ गया है ‘रेस के घोड़ों’ पर दांव लगाने का — यानी वे कार्यकर्ता और नेता जो वाकई परिवर्तन ला सकते हैं.

अब उनके शब्दकोश में नया शब्द जोड़ा है — ‘अपंग घोड़े’, उन नेताओं के लिए जो निष्क्रिय, अप्रभावी और संगठन के लिए बोझ बन चुके हैं. भोपाल में हालिया संबोधन में उन्होंने साफ किया: “ऐसे नेताओं के लिए अब कांग्रेस में कोई जगह नहीं है.”

कांग्रेस अब 1970 के दशक की इंदिरा गांधी मॉडल की वापसी कर रही है — लेकिन इस बार विकेंद्रीकरण के साथ.

गुजरात को इस अभियान का पायलट प्रोजेक्ट बनाया गया है, जहां जिला कांग्रेस समितियों (DCC) की नियुक्ति लगभग पूरी हो चुकी है. इसी मॉडल को अब मध्य प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा में लागू किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी खुद इन नियुक्तियों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं. लक्ष्य है — संगठन की जड़ों को मज़बूत बनाना, न कि सिर्फ ऊपर से सुधार करना. हालांकि अभियान में जोश है, लेकिन सवाल भी हैं.

गुजरात से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सवाल उठाया अगर यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है, तो अक्षम नेता अब भी संगठन के शीर्ष पदों पर क्यों हैं?” यह सवाल दिखाता है कि राहुल गांधी की राह आसान नहीं है. पुराने गुट, पदलोलुप नेता और अंदरूनी जयचंद अब भी कांग्रेस के कायाकल्प में सबसे बड़ी बाधा हैं.

आगामी समय में छह राज्यों में चुनाव होने हैं. कांग्रेस को उम्मीद है कि यह संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण उसे भाजपा के खिलाफ मज़बूत विकल्प बनाएगा. लेकिन क्या 1970 के दशक का मॉडल 2025 की राजनीति में भी कारगर होगा? राहुल गांधी को अब न सिर्फ सही घोड़ों पर दांव लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि ट्रैक पर दौड़ते वक्त कोई ‘अपंग घोड़ा’ रेस न बिगाड़ दे.

-भारत एक्सप्रेस 

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

17 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

31 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

37 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

49 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

58 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

1 hour ago