सीएम योगी और राहुल गांधी
CM Yogi Vs Rahul Gandhi: संसद सत्र के दौरान आज लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्व पर बोलते हुए कुछ ऐसा कहा, जिससे सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया. राहुल गांधी संसद में कहते नजर आ रहे हैं, ‘जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो हिंसा की बात करते हैं..हिंसक हैं’.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उपरोक्त बयान पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने उनको धिक्कारा. CM योगी ने कहा, “राहुल गांधी का बयान बचकाने से उभर नहीं पाया है. उनको यह पता होना चाहिए कि हिन्दू भारत का मूल समाज है. भारत की आत्मा है. हिन्दू जाति या संप्रदाय-सूचक शब्द नहीं है. मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है.”
CM योगी ने कहा, “राहुल गांधी ने हिन्दुओं पर जो टिप्पणी की है, वो सत्य से परे, भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने वाली है. उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. मैं राहुल गांधी के इस वक्तव्य की निंदा करता हूं.” सीएम ने अयोध्या को लेकर दिए गए विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी.
CM योगी ने कहा, “कौन नहीं जानता है कि अयोध्या को उसकी पहचान से वंचित करने का कार्य आजादी के बाद से ही लगातार कांग्रेस करती रही. इन्होंने रामजन्मभूमि पर ताला लटकवाया. हिंदुओं को पूजा से वंचित करने का काम किया. और, आज जब अयोध्या अपने वैभव की पुर्नस्थापना के लिए फिर से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है…तो कांग्रेस कैसे इसको अच्छा मान सकती है. अरे, इनके राज में तो अयोध्या के पास से बहती सरयू नदी के जल को भी रक्तरंजित करने का कार्य किया गया.”
CM बोले— “राहुल गांधी का बयान झूठ का पुलिंदा है. सच्चाई ये है कि अयोध्या के अंदर 1733 करोड़ रुपये केवल मुआवजे के रूप में अयोध्यावासियों को प्रदेश सरकार ने उपलब्ध करवाए हैं. चाहे वह भक्तिपथ हो, रामपथ हो, जन्मपथ हो, चाहे वो एयरपोर्ट के निर्माण का हो या फिर 14 कोसी परिक्रमा के मार्ग का हो, वहां के एक एक नागरिक को, जिसके नाम पर जमीन थी, जिसके नाम पर दुकान थी, जिसके पास दुकान का पजेशन था..उन्हें उचित मुआवजा दिया गया. साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भी उनको जगह दी गई.”
CM बोले— “अब जो कांग्रेसी नेता बोल रहे हैं..वो सब अयोध्या और उत्तर प्रदेश को बदनाम करने की साजिश है. यह भारत की छवि को, अयोध्या धाम की छवि को दुनिया के अंदर खराब करने की, अपनी उस मानसिकता का हिस्सा है, जो ये आजादी के बाद से करते रहे हैं. जनता जल्द इनको उचित जवाब देगी.”
यह भी पढ़िए: जेपी नड्डा ने लगाया राहुल गांधी पर सरासर झूठ बोलने का आरोप, कहा— हिंदुओं से माफी मांगें कांग्रेस के सांसद
— भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…