देश

राम मंदिर पुनर्निर्माण आंदोलन को पराजित करने की बात करना राहुल गांधी की अज्ञानता: MLA डॉ. राजेश्‍वर सिंह

BJP MLA Dr Rajeshwar Singh News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक भाषण की देशभर में आलोचना हो रही है. राहुल गांधी ने गुजरात में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम मंदिर पुनर्निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन के खिलाफ बयान दिया. राहुल ने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन ने अयोध्‍या में भाजपा नेता आडवानी द्वारा शुरू किए गए राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया, और अब अगले चुनाव में गुजरात में भी भाजपा का यही हश्र होगा.

राहुल गांधी का यह बयान आने पर उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के लोकप्रिय नेता एवं विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने उन्‍हें धिक्‍कारा है. डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने आज ट्वीट कर कहा कि राम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन को पराजित करने की बात करना राहुल गांधी का बचकाना और अज्ञानता से भरा भाषण है.

‘हर हिंदू के दिल के करीब रहा राम मंदिर आंदोलन’

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा, “राम मंदिर के पुनर्निर्माण द्वारा भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का आंदोलन हर हिंदू के दिल के करीब है और हमेशा से था!! हजारों हिंदुओं ने प्रभु श्री राम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी! और कांग्रेस कहती है कि उन्होंने एक लोकसभा सीट जीतकर आंदोलन को हरा दिया है! मैं कहता हूं कि यह अतार्किक और बचकाना है! ऐसा लगता है कि कांग्रेस राम मंदिर के निर्माण, अयोध्या के विश्व में अपना स्थान पुनः प्राप्त करने और हिंदुओं द्वारा हर किसी को उनकी उपस्थिति की याद दिलाने से खुश नहीं है!!”

‘कांग्रेस कभी पाकिस्तान की निंदा क्‍यों नहीं करती’

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा कि “कांग्रेस के लिए हमास स्वतंत्रता सेनानी हैं, इसलिए उनके द्वारा की गई हिंसा की निंदा नहीं की, और कांग्रेस का विचार ये है कि कश्मीरी पंडित कभी कश्मीर वापस न जाएं – कांग्रेसियों में उनके लिए कोई सहानुभूति नहीं है! और, पाकिस्तान क्‍या कांग्रेस का दोस्त है?? वहां हिंदुओं की दुर्दशा के बावजूद,पश्चाताप का एक भी शब्द नहीं निकलता…कांग्रेस कभी भी पाकिस्तान की निंदा नहीं करती. इसके अलावा और क्या कहें!”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

5 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

36 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

47 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago