देश

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मारे गए 6 आतंकी, 2 जवान शहीद, राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रही दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया है. कुलगाम में शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद लगातार दूसरे दिन रविवार (6 जुलाई) को भी मुठभेड़ जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों के हमलों में दो जवान भी शहीद हुए हैं.

सैन्‍य अधिकारियों ने आज बताया कि मुदरगाम मुठभेड़ स्थल पर एक और शव देखा गया. इसके बाद दोनों मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या छह हो गई. आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक राष्ट्रीय राइफल्स के पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार भी शहीद हो गए. कुलगाम जिले के दो गांवों चिन्नीगाम और मुदरगाम में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी.

चिन्नीगाम गांव में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी ढेर

इससे पहले, रात को अधिकारियों ने बताया था कि चिन्नीगाम गांव में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया, “चिन्नीगाम गांव में अभियान अभी भी जारी है. दोनों मुठभेड़ स्थलों पर ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरण तैनात किए गए हैं.”

सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में एक दूसरे से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुदरगाम और चिन्नीगाम गांवों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, तभी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी.

मंजाकोट इलाके में आर्मी कैंप पर हमला किया गया

खबर यह भी है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह एक आर्मी कैंप पर हमला कर दिया. इसमें सेना का एक जवान घायल हुआ है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

8 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

19 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

50 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago