देश

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला: कांग्रेस सांसद का बयान दर्ज, सुल्तानपुर कोर्ट में इस तारीख को होगी सुनवाई

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई अब 5 सितंबर को होगी.

वादी पक्ष की तरफ से तबीयत खराब होने के कारण मुकदमे को स्थगित करने के लिए शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 5 सितंबर की अगली तारीख सुनवाई के लिए दी है.

गौरतलब है कि 26 जुलाई को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आकर अपना बयान दर्ज कराया था.

राहुल ने की थी अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी

यह मामला कर्नाटक चुनाव के दौरान 2018 का है, जब राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी से आहत होकर अगस्त 2018 में जिले के भाजपा नेता और पूर्व सहकारी चेयरमैन विजय मिश्रा ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था.

फरवरी में कांग्रेस सासंद ने कोर्ट में सरेंडर किया था

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली थी. इसके बाद, 12 अगस्त को इस मामले में साक्ष्य के आधार पर सुनवाई होनी थी, लेकिन एमपी-एमएलए कोर्ट के जज के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी.

तबीयत खराब होने की वजह बताकर मुकदमा स्थगित करने की मांग

अधिवक्ता संतोष पांडे ने बताया, “राहुल गांधी का मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है. पत्रावली में साक्ष्य मौजूद थे. राहुल गांधी जमानत के बाद कई पेशियों पर उपस्थित नहीं हुए थे. कई तारीखों के बाद उन्होंने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया. आज वादी की तबीयत खराब होने के कारण हमने मुकदमे को स्थगित करने की प्रार्थना की. माननीय न्यायालय ने हमारी बात मानते हुए 5 सितंबर को अगली तारीख तय की है.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 minute ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

29 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

30 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

54 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago