देश

UP: सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने चौथी क्लास की स्टूडेंट से किया दुर्व्यवहार, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हुई गिरफ्तारी

UP News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक सरकारी स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है. बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

एसपी देहात मेरठ कमलेश बहादुर ने बताया कि मेरठ के मवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में पढ़ने वाली चौथी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की है. बच्ची के परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आरोपी जमाल कामिल को भीड़ ने पीटा

स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है, इस खबर के बाहर आने के बाद भारी संख्या में लोग स्कूल में जमा हो गए. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक जमाल कामिल को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की मौजूदगी में गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल की पिटाई की. पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपी शिक्षक को बचाया.

नाखून काटने के बहाने की छेड़छाड़

पीड़िता की मां ने कहा कि मवाना थाना में तहरीर दी. शिकायत में मां ने कहा, “मेरी बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की. नाखून काटने के बहाने उसे ऑफिस के अंदर ले गया. इस दौरान अन्य बच्चों को बाहर कर दिया. बच्ची बार-बार कहती रही कि मैं घर जाकर नाखून काट लूंगी लेकिन, प्रिंसिपल उसे जबरदस्ती ले गया. नाखून काटने के बहाने वह गंदे इरादों के साथ उसके पैर को छूने लगा. बच्ची रोते हुए ऑफिस से बाहर आई. जब हम लोग स्कूल पहुंचे तो बच्ची ने बताया कि टीचर ने सलवार उठाकर उसके साथ बैड टच किया.” इस दौरान, हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपी टीचर के साथ मारपीट की.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

3 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

3 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

5 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

19 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

20 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

30 minutes ago