देश

सूचना आयुक्तों के नामों पर राहुल गांधी ने जताई असहमति, मगर केंद्र ने पेश किए आंकड़े; विपक्ष का विरोध बेअसर

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए बुधवार को चयन समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए. इस दौरान 8 सूचना आयुक्तों के नामों पर फैसला लिया गया था, जिसमें से कुछ नामों पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने असहमति जताई. हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी ने जो तर्क दिए थे, वे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूचना आयुक्तों को चुनने के लिए हुई मीटिंग में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि शॉर्टलिस्ट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और ईबीसी समुदायों के नाम शामिल नहीं थे. मीडिया के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि संवैधानिक और स्वायत्त संस्थानों में नियुक्तियों से एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों को बाहर रखने का एक व्यवस्थित तरीका है.

यूपीए के बाद NDA ने कदम उठाया

हालांकि, असलियत कुछ और ही है. केंद्रीय सूचना आयोग की स्थापना 2005 में हुई थी. 2005 से 2014 तक, यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान, एससी/एसटी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को आयोग के सदस्य या अध्यक्ष के रूप में नियुक्त नहीं किया गया था. यह एनडीए सरकार थी, जिसने 2018 में एसटी समुदाय के सदस्य सुरेश चंद्र को आयोग में नियुक्त किया.

राहुल गांधी के दावे गलत साबित

गौरतलब है कि हीरालाल समरिया अंतिम मुख्य सूचना आयुक्त थे, जिन्होंने 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 13 सितंबर को अपना पद छोड़ दिया था. 2020 में हीरालाल सामरिया को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया और 2023 में वह मुख्य सूचना आयुक्त बने. वह अनुसूचित जाति समुदाय से पहले सीआईसी के रूप में चुने गए थे.

बुधवार को सूचना आयुक्तों के रूप में नियुक्ति के लिए विचार की गई आठ खाली जगहों के संबंध में, सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने एक एससी, एक एसटी, एक ओबीसी, एक अल्पसंख्यक प्रतिनिधि और एक महिला के नाम की सिफारिश की. कुल मिलाकर, अनुशंसित आठ नामों में से पांच वंचित वर्गों से थे. इन तथ्यों को देखते हुए, राहुल गांधी के दावे गलत साबित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ई-सिगरेट पीने पर नेता जी को टोका! संसद परिसर में बोले केंद्रीय मंत्री- आप हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

24 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

53 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago