Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ई-सिगरेट पीने पर नेता जी को टोका! संसद परिसर में बोले केंद्रीय मंत्री- आप हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय के ई-सिगरेट पीने का मामला गरमाया. अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से शिकायत की, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन में किसी भी तरह की सिगरेट की अनुमति नहीं है और कार्रवाई की जाएगी.

E-Cigarette row in Parliament, Action likely against TMC MP

संसद के शीतकालीन सत्र के नौवें दिन लोकसभा सदन में ई-सिगरेट पीने का मामला चर्चा में रहा. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं. इस पर स्पीकर ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री ने टोका

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगत रॉय संसद परिसर में ई-सिगरेट पीते हुए पाए गए, जिसके बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें टोका. मंत्री ने कहा, “स्वार्जिनक स्थल पर सिगरेट पीना माना है”. उन्होंने आगे कहा, “दादा के स्वास्थ्य की कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन आप हमारा भी स्वास्थ्य खतरे में डाल रहे हैं”.

इसकी सफाई देते हुए टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि, “नहीं-नहीं कोई भी स्थान में, बिल्डिंग के बाहर सिगरेट पीया जा सकता है. दिल्ली का हाल जो आप लोगों ने बनाके रखा है..”

TMC सांसद ने दी सफाई

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, “केंद्रीय मंत्री की बात छोड़िए, हम सदन परिसर में ई-सिगरेट पी सकते हैं. बिल्डिंग के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते, लेकिन बाहर पी सकते हैं.”


ये भी पढ़ें: चुनाव सुधार पर गरमाई लोकसभा! राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया करारा जवाब, प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट की चुनौती


लोकसभा स्पीकर- एक्शन लिया जाएगा

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा, “देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है. सदन में क्या ई-सिगरेट पीने की अनुमति है?” जब लोकसभा स्पीकर बिरला ने ‘नहीं’ में जवाब दिया तो ठाकुर ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पिछले कई दिन से सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं.” हालांकि, BJP सांसद ने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया.

ठाकुर ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने स्पीकर से अनुरोध किया, “यह बड़ा विषय है. अभी जांच करवाईए.” स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत जवाब दिया, “सदन में किसी भी तरह की सिगरेट को लाने या पीने की किसी को अनुमति नहीं है. इस पर एक्शन लिया जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital