देश

मां, बेटा और अध्यक्ष… तीनों नदारद: स्वतंत्रता दिवस पर भी निशाने पर आई कांग्रेस, क्यों नहीं पहुंचे राहुल-खड़गे?

देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. इस भव्य समारोह में सरकार के तमाम बड़े मंत्री और अधिकारी मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उन दो कुर्सियों की हो रही है जो खाली पड़ी थीं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस राष्ट्रीय पर्व से गायब रहे. विपक्ष पर शीर्ष नेताओं की इस गैर-मौजूदगी ने देश की सियासत में एक नया ‘महा-संग्राम’ छेड़ दिया है.

‘नकली गांधी परिवार का अहंकार’

बीजेपी ने कांग्रेस के इस ‘बायकॉट’ पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “यह राहुल गांधी की अपरिपक्वता और उदंडता है. यह नकली गांधी परिवार का अहंकार है, जो राष्ट्रीय पर्व को भी दलगत राजनीति से ऊपर नहीं रख पाते.” वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तो सीधे ‘वंदे मातरम’ का मुद्दा उछाल दिया. उन्होंने X पर लिखा, “मां-बेटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरा वंदे मातरम गाए जाने से परेशान लग रहे हैं… इनकी सोच समाज को बांटने वाली है और राहुल LoP पद के लायक नहीं हैं.” बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस गैर-मौजूदगी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी के इन तीखे हमलों का कांग्रेस ने भी उसी आक्रामकता से जवाब दिया है. कांग्रेस के फायरब्रांड प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर करारा तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोगों को हर चीज़ में अपमान नज़र आता है. जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई या स्वतंत्रता आंदोलन में कभी हिस्सा नहीं लिया, उन्हें आज इसमें अपमान नज़र आ रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर कौन नहीं गया… कमाल है भाई!”

ये भी पढ़ें: ‘2047 तक भारत बनेगा सुपरपावर, पीएम मोदी का लाल किले से शंखनाद…!’ जानें क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’?

लाल किले पर मौजूद थे तमाम दिग्गज

गौरतलब है कि लाल किले के इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्या कांत, NSA अजीत डोभाल और चुनाव आयुक्त जैसे तमाम दिग्गज मौजूद थे. राहुल गांधी साल 2024 के समारोह में नजर आए थे, लेकिन पिछले साल (2025) और इस साल (2026) उन्होंने लाल किले से दूरी बनाए रखी है. फिलहाल, स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर यह खाली कुर्सी देश की सियासत में एक नया तूफान लेकर आ गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago