AI की सहायते से बनाई गई फोटो
Rahul Gandhi In Lok Sabha: संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal), डेटा सुरक्षा और जियोपॉलिटिकल हालातों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने दबाव में आकर “देश को बेच दिया है” और अमेरिका के सामने “सरेंडर” कर दिया है.
राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को पूरी तरह से एकतरफा बताया. उन्होंने सवाल उठाया कि हमने अमेरिका के लिए अपने रास्ते खोल दिए, लेकिन बदले में हमें क्या मिला? राहुल ने आरोप लगाया कि यह डील भारत के हितों को दरकिनार कर अमेरिका की शर्तों पर की गई है. उन्होंने पूछा कि अमेरिका हमें क्यों बता रहा है कि हम तेल किससे खरीदें? ट्रंप कैसे तय कर सकते हैं कि भारत की तेल नीति क्या होगी?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में तेल खरीद पर पाबंदी स्वीकार कर ली है और अब कृषि क्षेत्र को भी अमेरिका के लिए खोल दिया गया है, जिसमें भारतीय किसानों के हितों की अनदेखी की गई है. उन्होंने इसे सरकार का पूर्ण समर्पण करार दिया.
ये भी पढ़ें: स्पीकर का ‘त्याग’: आज से सदन में नजर नहीं आएंगे ओम बिड़ला, अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला?
इकोनॉमिक सर्वे और तकनीक पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज के दौर में ‘डेटा’ ही नया ‘पेट्रोल’ है. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका और चीन की नजर भारत के 1.4 अरब लोगों के डेटा पर है. राहुल ने कहा कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के आने से आईटी सेक्टर और नौकरियों पर बड़ा असर पड़ेगा. अमेरिका को अपने डॉलर की बादशाहत बचाने के लिए भारत का डेटा चाहिए और सरकार वही डेटा उन्हें सौंप रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए (NSA) के बयानों पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार दावा करती है कि युद्ध का दौर खत्म हो गया है, जबकि हकीकत इसके उलट है. उन्होंने कहा कि हम स्थिरता से अस्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं. हम एक खतरनाक युग में जी रहे हैं. यूक्रेन, गाजा और मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है, ईरान में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. दुनिया में अमेरिका के दबदबे और डॉलर को रूस और चीन जैसी ताकतों से चुनौती मिल रही है. ऐसे में यह कहना गलत है कि यह युद्ध का दौर नहीं है.
ये भी पढ़ें: हद है भाई..! स्पीकर चैंबर में विपक्ष का घिनौना कारनामा; किरन रिजिजू ने खोली पोल
राहुल गांधी के इन गंभीर आरोपों पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभाला और राहुल के आरोपों को बेबुनियाद बताया. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को अपने आरोपों के सबूत देने होंगे, और अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो उन्हें सदन में माफी मांगनी होगी. आज तक किसी ने देश को नहीं बेचा है. इसके जवाब में गांधी ने कहा कि वे अपने हर आरोप को साबित कर सकते हैं और अमेरिकी कोर्ट में इससे जुड़ी फाइलों का भी उन्होंने जिक्र किया.
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…