आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी मंगलवार (1 अगस्त) की सुबह दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में फल और सब्जी दुकानदारों से मिलने के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने विक्रेताओं से बात की और उनसे तमाम जानकारियां ली.
राहुल गांधी जैसे ही आजादपुर मंडी पहुंचे तो लोग एकदम आश्चर्यचकित हो गए. देखते ही देखते भीड़ ने उन्हें घेर लिया. राहुल गांधी ने वहां पर मौजूद फल और सब्जी विक्रेताओं से बात की. राहुल गांधी का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो लोगों से मुलाकात कर रहे हैं.
गौरतलब है कि राहुल गांधी अक्सर कभी किसानों से मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी ट्रक ड्राइवर के साथ लंबी यात्रा पर चल देते हैं. हाल ही में वे एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर भी पहुंचे थे. जहां वो बाइक सही करते हुए देखे गए थे. इसके बाद वो किसानों के साथ धान रोपाई करने पहुंचे थे. जिसका फोटो जमकर वायरल हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…