Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: सुबह-सुबह आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, दुकानदारों से की मुलाकात, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी मंगलवार (1 अगस्त) की सुबह दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में फल और सब्जी दुकानदारों से मिलने के लिए पहुंचे.

आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी मंगलवार (1 अगस्त) की सुबह दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में फल और सब्जी दुकानदारों से मिलने के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने विक्रेताओं से बात की और उनसे तमाम जानकारियां ली.

राहुल गांधी जैसे ही आजादपुर मंडी पहुंचे तो लोग एकदम आश्चर्यचकित हो गए. देखते ही देखते भीड़ ने उन्हें घेर लिया. राहुल गांधी ने वहां पर मौजूद फल और सब्जी विक्रेताओं से बात की. राहुल गांधी का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो लोगों से मुलाकात कर रहे हैं.

गौरतलब है कि राहुल गांधी अक्सर कभी किसानों से मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी ट्रक ड्राइवर के साथ लंबी यात्रा पर चल देते हैं. हाल ही में वे एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर भी पहुंचे थे. जहां वो बाइक सही करते हुए देखे गए थे.  इसके बाद वो किसानों के साथ धान रोपाई करने पहुंचे थे. जिसका फोटो जमकर वायरल हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital