देश

Parliament Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, हंगामा होने के आसार

संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है. सत्र के पहले दिन से ही दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है. वहीं सत्ता पक्ष लोगों का कहना है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. अगर उन्हें चर्चा करनी होती तो इस तरह से सदन से भाग नहीं रहे होते. वहीं मंगलवार को मोदी सरकार दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा में पेश करने की तैयारी में है. आज यानी 1 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को लोकसभा में पेश करेंगे. जिसको लेकर भारी हंगामा होने के आसार हैं.

मोदी सरकार सदन में पेश करेगी बिल

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार इस बिल का विरोध कर रही है. इसके अलावा विपक्ष से भी इस बिल के खिलाफ समर्थन मांग रही है. विपक्ष ने भी बिल का विरोध करने पर सहमति जताई है. माना जा रहा है कि लोकसभा में बिल पेश होने के बाद विपक्ष जमकर हंगामा करेगा. केंद्र की मोदी सरकार और अरविंद केजरीवाल सरकार में काफी समय से अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर विवाद चल रहा है. जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस मामले की सुनवाई पांच जजों की खंडपीठ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Delhi: सुबह-सुबह आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, दुकानदारों से की मुलाकात, वीडियो वायरल

विपक्ष करेगा विरोध

वहीं अब मोदी सरकार के इस बिल को सदन में पेश करने को लेकर भी विपक्ष कई आरोप लगा रहा है. विपक्ष का कहना है कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है. ऐसे में मोदी सरकार उसपर चर्चा कराने के बजाय बिल ला रही है, जबकि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. विपक्ष ने इस बिल का विरोध करने का ऐलान किया है. जिसमें कई पार्टियां शामिल हैं. ऐसे में आज सदन में जमकर हंगामा होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आइए तिरुक्कुरल सीखें’ थीम के साथ शुरू हुआ काशी तमिल संगमम 5.0, पीएम मोदी ने 50 भाषाओं में अनुवाद को बताया अहम

काशी तमिल संगमम 5.0 के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते…

11 minutes ago

नाम मिटाने की साज़िश बनाम पहचान का अधिकार: अफ़ग़ानिस्तान से भारत तक औरतों की लड़ाई

अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं की पहचान मिटाने के फ़रमान और भारत में बराबरी के संवैधानिक अधिकारों…

23 minutes ago

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम जल्द ही लेंगे संन्यास, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

Mushfiqur Rahim Retirement: बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने…

40 minutes ago

CM सैनी ने गुरुग्राम को दी 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक डिपो का भी किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत…

46 minutes ago

परिसीमन विधेयक से राज्यों में क्या बदलेगा? अमित शाह ने बताया महिलाओं के लिए सबसे बड़ा अवसर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक में राज्य विधानसभाओं की सीटों की…

52 minutes ago

पौड़ी गढ़वाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में शनिवार को एक कार के करीब…

1 hour ago