बिजनेस

LPG Gas Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन उपभोक्ताओं को मिली राहत, 100 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, ऐसे जानें अपने शहर में इसकी नई रेट

LPG Gas Cylinder Price: अगस्त महीने की आज पहली तारीख है. इस महीने की शुरुआत ने गैस के उपभोक्ताओं को राहत दे दी है. देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में LPG सिलेंडरों के दाम में कटौती की गई है. आज देश की सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी कर दी है. इसके अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की गिरावट आई है. अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1780 रुपये से घटकर 1680 रुपये हो गई है. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

देश के चार महानगरों में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम

दिल्ली- यहां एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की गिरावट आई है. अभी यहां यह सिलेंडर नए दाम के अनुसार 1780 से घटकर 1680 रुपये बिकेगा.
मुंबई- यहां यह सिलेंडर पहले 1733.50 रुपये बिक रहा था अब यह 1640.50 रुपये प्रति सिलेंडर बिकेगा.
कोलकाता- यहां एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर(19 किलोग्राम) की कीमत में 93 रुपये की कमी आई है. अब नए दाम के अनुसार एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 1802.50 रुपये में बिकेगा.
चेन्नई- आज से पहले चेन्नई में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 1945 रुपये में मिल रहे थे जो अब कीमत में कमी के कारण 1852.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- Maharashtra-Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

ऐसे जानें अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर के दाम

अगर आपको अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर के दाम को पता करना है तो आपको अधिक सोचने और परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप सबसे पहले iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर जाएं. उसके बाद आप इस लिंक के माध्यम से एलपीजी की ताजा और नई रेट जान सकते हैं. इतना ही नहीं इस लिंक की मदद से आप जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन तेल की भी कीमत पता कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago