देश

यूपी के छात्रों को लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान, बोर्ड परीक्षा में अब नहीं होगी कोई परेशानी

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. मणिपुर से शुरू हुई ये यात्रा देश के कई राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंचेगी. इस दौरान यात्रा 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जिसमें करीब 100 लोकसभा सीटों को कवर किए जाने की तैयारी है.

यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय घटा

इसी बीच यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने यूपी में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में यात्रा के समय को घटा दिया है. उनका कहना है कि यात्रा की वजह से परीक्षा देने वाले छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ये फैसला लिया गया है. पहले न्याय यात्रा यूपी में 11 दिन निकलने वाली थी, लेकिन अबसिर्फ 6 दिन में ही यूपी से यात्रा रवाना हो जाएगी.

6 दिन में खत्म होगी यात्रा

यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने छात्रों की बोर्ड परीक्षा को देखे हुए निर्णय लिया है कि यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय कम किया जाएगा. जिससे छात्रों को कोई दिक्कत न हो. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 16 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक ये यात्रा होनी थी. लेकिन 22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को देखते हुए यात्रा का समय कम कर दिया गया है. अब सिर्फ 6 दिनों में यूपी में यात्रा को खत्म कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजेगी BJP, एक दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

अंशु अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी ने ये फैसला लेकर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है. इससे पहले भी राहुल गांधी कई मौकों पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कई फैसले ले चुके हैं. कोरोना के समय बंगाल में अपनी रैलियों को राहुल गांधी ने निरस्त कर दिया था.

16 फरवरी को वाराणसी से प्रवेश करेगी यात्रा

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को वाराणसी से प्रवेश करेगी. इसके बाद भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी. राहुल अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगें. इसके बाद 20 फरवरी को रायबरेली के रास्ते लखनऊ पहुंचेंगी. जहां रात में रुकने के बाद अगले दिन यात्रा उन्नाव के लिए रवाना होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago