Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजेगी BJP, एक दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Ashok Chavan Nomination for Rajya Sabha: बीजेपी पूर्व कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के सीएम अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजेगी. कल वे मुंबई में नामांकन दाखिल करेंगे.

Ashok Chavan Nomination for Rajya Sabha

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण.

Ashok Chavan Nomination for Rajya Sabha: महाराष्ट्र में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने जा रहे पूर्व सीएम और विधायक अशेाक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेजेगी. आज वे भाजपा में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को अशोक चव्हाण राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. बता दें कि अशोक चव्हाण 12 फरवरी को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

अशोक चव्हाण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे इस्तीफे में कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देे रहे हैं. वहीं उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधानसभा सदस्य के तौर पर इस्तीफा सौंपा था.

यह भी पढ़ेंः किसानों का दिल्ली कूचः ट्रैक्टरों पर खालिस्तानी दीप सिद्धू के पोस्टर, दिल्ली-नोएडा बाॅर्डर पर जाम, जानें प्रमुख मांगें

पिता प्रदेश के दो बार सीएम रहे

बता दें कि पूर्व सीएम अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं. मोदी लहर में भी उन्होंने 2014 में नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के दो बार सीएम रहे हैं. गौरतलब है कि अशोक चव्हाण मूलतः औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं.

आदर्श घोटाले में गई थी सीएम की कुर्सी

चव्हाण परिवार के कारण ही सुखाग्रस्त मराठवाड़ा में कांग्रेस पार्टी को कभी हार नहीं मिली. अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक करीब 2 साल तक प्रदेश के सीएम रहे. आदर्श घोटाले में नाम सामने आने के बाद उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भी उन्होंने नांदेड़ से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ेंः हजारों ट्रैक्टरों पर किसान दिल्ली रवाना, सरवण सिंह पंधेर बोले- पंजाब-हरियाणा राज्य नहीं इंटरनेशनल बाॅर्डर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital