खेल

IPL से पहले Ranji Trophy खेलिए… BCCI ने प्लेयर्स के लिए बनाया नियम, ईशान क्रुणाल और दीपक चाहर को बोर्ड का कड़ा संदेश

BCCI Mandates Player Participation In Ranji Trophy Next Round Match: बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को इशारों-इशारों में कड़ा संदेश दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल से पहले समय बर्बाद कर रहे कई खिलाड़ियों को अनुशासन के लिहाज से राज्य टीमों में भागीदारी अनिवार्य कर दी है. ऐसे में ये खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के अगले राउंड में खेलते हुए नजर आएंगे. कई खिलाड़ियों ने कहने के बावजूद रणजी ट्रॉफी को एक तरह से बॉयकाट किया हुआ था.

बीसीसीआई ने दिया कड़ा संदेश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और नेशनल सेलेक्टर्स ने अब सख्ती दिखाई है. सोमवार को कई खिलाड़ियों को ईमेल के माध्यम से बताया गया है. ये निर्देश उन खिलाड़ियों के लिए हैं, जो इस समय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं या एनसीए में रिहैब से नहीं गुजर रहे हैं. ऐसे खिलाड़ियों को 16 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों के आगामी दौर के लिए राज्य टीमों में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है.

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि,कोई भी खिलाड़ी केवल इंटरनेशनल क्रिकेट या आईपीएल को प्राथमिकता नहीं दे सकते है, उन्हें घरेलू क्रिकेट के लिए भी खूद को उपलब्ध रखना होगा और संबंधित राज्य टीमों के प्रति प्रतिबद्धताओं का भी सम्मान करना होगा.

ईशान को मिला कड़ा संदेश

रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों का खेलना अनिवार्य होने के बाद ईशान किशन जैसे खिलाड़ी प्रभावित होंगे, जिन्होंने आईपीएल की तैयारी के लिए रणजी ट्रॉफी को छोड़ दिया है. क्रिकबज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया था. ईशान इस समय बड़ौदा में ट्रेनिंग ले रहे हैं. जबकि उनकी होम टीम झारखंड को राजस्थान के खिलाफ अगला मैच खेलना है. बीसीसीआई का यह फैसला पूरी तरह से ईशान किशन को लेकर नहीं हैं. इसका दायरा ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और तेज गेंदबाज दीपक चाहर जैसे अन्य खिलाड़ियों तक भी है, जो रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट से इनएक्टिव रहे हैं. बीसीसीआई के इस सख्ती के दायरे में श्रेयस अय्यर भी हैं. जिन्हें खराब फॉर्म के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

कंपटेटिव क्रिकेट से लंबे समय से गायब हैं किशन

ईशान किशन कंपटेटिव क्रिकेट से काफी समय से गायब हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया से बाहर होने के बाद झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के उनके फैसले की आलोचना हुई थी. इस आलोचना के बाद भी वह आईपीएल के लिए अपनी तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के फैसले पर कायम हैं. ईशान किशन कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के सभी फॉर्मेट के प्लेयर थे, उन्होंने अब तक 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशन मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम क्रमश: 87, 933 और 796 रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, राजकोट टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल, इस खिलाड़ी को मिला टीम में मौका

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago