Categories: देश

“संविधान की प्रति लेकर खूब घूमे राहुल गांधी, फिर भी कर रहे हैं अज्ञानता की बातें…” शाजिया इल्मी

Shazia Ilmi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे जहां चुनाव होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार पर इतना दबाव बनायेगी कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना होगा. भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आईएएनएस से बात करते हुए इसे कांग्रेस नेता की “अज्ञानता” करार दिया.

शाजिया इल्मी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरीके से कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे, यह वादा तो तभी किया गया था, जब जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था. राहुल गांधी संविधान की प्रतियां लेकर देशभर में बहुत घूमे हैं, लेकिन फिर भी वह अज्ञानता वाली बातें कर रहे हैं. उनको ये तक नहीं पता है कि राज्य का दर्जा दिलाना किसी राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.

ये भी पढ़ें-Haryana Assembly Election: अब आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सामने रखी इतने सीटों की मांग, क्या बन सकेगी गठबंधन पर बात?

दिया निंदनीय बयान

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने डोगरा अस्मिता को लेकर निंदनीय बयान दिया है, वह महाराजा जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना. राहुल गांधी ने इस क्षेत्र के राजा, डोगरा शासक का अपमान किया है, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों के बीच लोकप्रिय थे. वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र में डोगरा हिंदू राजा थे.

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार सितंबर को जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से राज्य का दर्जा वापस दिलाने का वादा किया. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया.

राहुल गांधी ने कही थी ये बात

कांग्रेस सांसद ने कहा, “पहली बार हिंदुस्तान के एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों के अधिकार छीने गए. हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस करना होगा, क्योंकि सिर्फ आपका राज्य ही नहीं छीना गया है, आपसे आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ छीनी जा रही है. साल 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, हमने देश को संविधान दिया. आज जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, उसका नाम एलजी है. लेकिन, वह राजा है जो आपकी संपत्ति आपसे छीनकर बाहर के लोगों को दे रहा है.”

राहुल गांधी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा, ”हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा, हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हों, लेकिन भाजपा यह नहीं चाहती. भाजपा चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन इतना दबाव डालेगी कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना ही होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago