Delhi: INDIA गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचे. वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जब संसद में यह घटना हुई तो उस समय बीजेपी सांसद भाग गए.
जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “कुछ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए. उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा. वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए. जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई. वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए?. उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोज़गारी! इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है.”
नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं. ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है. नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. जितनी आप नफरत फैलाओगे. उतना INDIA गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा.”
इसे भी पढ़ें: कोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी ललित झा की बढ़ाई हिरासत
भाजपा की सरकार एक दलित को बोलने नहीं दे रही- खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “संविधान के उच्च पद पर बैठने वाले लोग कहते हैं कि मेरी जाति के कारण मेरा अपमान किया जा रहा है. अगर आपकी हालत यही है तो मेरे जैसे दलित की हालत क्या होगी? मैं जब सदन में बात करने के लिए उठता था तो उस समय मुझे बोलने का मौका नहीं दिया जाता था. तो मैं क्या कहूं कि ये भाजपा के लोग, भाजपा की सरकार एक दलित को बोलने नहीं दे रही है? क्या मैं ऐसा कहूं?”
वहीं दोनों सदनों से सांसदों के निलंबन को लेकर दिल्ली, लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…