पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
By Radha Priya
प्रवर्तन निदेशालय का PFI पर एक्शन.
Enforcement Directorate News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन PFI के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन पांचों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. उनके नाम ई.एम. अब्दुल रहमान, अनीस अहमद, अफसर पाशा और ए.एस.इस्माइल बताए जा रहे हैं. वे पहले NIA द्वारा पकड़े जाने के बाद न्यायिक हिरासत में थे.
संवाददाता ने बताया कि पटियाला हाउस कोर्ट थोड़ी देर में प्रवर्तन निदेशालय के उक्त पांचों आरोपियों को हिरासत में लेने पर फैसला सुनाएगी. बताया जा रहा है कि इन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों को पहले NIA ने गिरफ्तार किया था और सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे. एक अधिकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है.
ईडी ने पीएफआई के पांच बड़े नेताओं को फिर से गिरफ्तार किया है, जिन्हें पहले एनआईए ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, जब ईडी ने इन्हें पकड़ा तो ईडी ने दस दिन की हिरासत मांगी.
ये पांचों न्यायिक हिरासत में थे
1. ए इस्माइल – पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के संस्थापक सदस्यों में से एक.
2. मोहम्मद शाकिफ – प्रदेश अध्यक्ष पीएफआई कर्नाटक.
3. अनीस अहमद – 2020 तक राष्ट्रीय सचिव पीएफआई.
4. अफसर पाशा – राष्ट्रीय सचिव पीएफआई जब इसे गैरकानूनी घोषित किया गया था.
5. ई.एमअब्दुल रहमान – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और सिमी से भी जुड़े रहे.
ईडी ने कहा है ये पीएफआई प्रमुख पदाधिकारी हैं और इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
यह भी पढ़िए: UP STF ने अतीक अहमद के बहनोई के रिश्तेदार को किया गिरफ्तार, मेरठ के इस बड़े होटल का है मालिक
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…