देश

‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ पर सियासी घमासान: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी बोले- ‘बब्बर शेरों पर गर्व’, बीजेपी ने बताया शर्मसार

Rahul Gandhi On Shirtless protest: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ के मामले में दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे तानाशाही सोच का उदाहरण बताया है.

“बब्बर शेर” साथियों पर गर्व- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध भारत की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है और यह हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए लिखा कि उन्हें अपने “बब्बर शेर” साथियों पर गर्व है, जिन्होंने निर्भीक होकर देशहित में आवाज उठाई.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले राहुल

राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए कथित ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप है कि इस समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया है, जिससे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान होगा तथा देश का डेटा अमेरिका के हाथों में चला जाएगा.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन मुद्दों को सामने रखने के कारण युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है. उन्होंने ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं. राहुल ने कहा कि सत्ता को सच दिखाना अपराध नहीं, बल्कि देशभक्ति है, और सच व संविधान उनके साथ हैं.

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किए जाने पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इसका(AI समिट) नेतृत्व किया, और यह फ्रांस से ज्यादा सफल रहा. जो रिसॉल्यूशन पास हुआ उसके 51 देश हस्ताक्षरकर्ता थे; पूरी दुनिया आई थी. इसका जश्न मनाया जाना चाहिए था, कम्युनिकेशन और IT पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग समिति ने आज अपनी मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया. समिति 20-2-2026 को इंडिया AI समिट की जगह पर हुई बुरी घटना की भी निंदा करती है.”

वहीं भाजपा नेता गौरव भाटिया ने इस गिरफ्तारी पर कहा कि राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह साजिश रची थी. राहुल गांधी ने संविधान की प्रतिलिपि नहीं पढ़ी है. भारत के नेता प्रतिपक्ष भारत की सबसे कमजोर कड़ी हैं. भारत का हर नागरिक संविधान का पालन करता है क्योंकि यही सूत्र भारतीयों को एक दूसरे से बांधता है.

बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किए जाने पर कहा, “इन्होंने भारत को बदनाम करने की कोशिश की है. इन्होंने पूरे देश को शर्मसार किया है.”


ये भी पढ़ें: भोपाल में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘जब चीन को जवाब देने का वक्त आया, तब पीएम गायब…’


उदय भानु चिब के वकील ने क्या कहा?

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के वकील रूपेश सिंह भदौरिया ने कहा, “जिस तरह से केस सामने आ रहा है, जिस तरह से वे झूठ का यह पूरा जाल बुन रहे हैं, हम देखेंगे. वे जो चाहेंगे करेंगे और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है.”

दिल्ली पुलिस कर रही जांच

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के पीछे किस तरह की संगठित योजना थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर हंगामे के बाद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. अब तक इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें उदय भानु चिब भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

8 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago