देश

हाथ में रिंच और पेंचकस लेकर बाइक सही करते हुए दिखे राहुल गांधी, कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अलग-अवग तरीके से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत कर रहे हैं. वो चाहे ट्रक में बैठकर ड्राइवर के साथ बातचीत करना हो या फिर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमाम लोगों से मिलना. अब राहुल गांधी की एक बार फिर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें वह एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंचे हैं. जहां राहुल गांधी हाथ में पेंचकस लेकर बाइक में कुछ सही करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

करोल बाग में बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंचे थे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते मंगलवार को दिल्ली के करोलबाग स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने मैकेनिक से बातचीत की. इसके अलावा उन्होंने खुद रिंच और पेंचकस लेकर बाइक सही करने लगे. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कांग्रेस ने तस्वीरों को किया ट्वीट

वहीं कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी राहुल गांधी की तस्वीरों को पोस्ट किया गया है. जिसमें लिखा गया है कि ये हाथ भारत का निर्माण करते हैं. इन कपड़ों पर लगी ग्रीस हमारा गौरव और स्वाभिमान है. सिर्फ एक जननायक ही इन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर सकता है. भारत जोड़ो यात्रा जारी है.


यह भी पढ़ें- UCC पर पीएम के बयान से घबराया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, तीन घंटे तक चली बैठक, लिया गया ये फैसला…

वीडियो के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

इसके अलावा कांग्रेस ने एक एनिमेटड वीडियो को भी ट्विटर पर पोस्ट किया है. वीडियो का शीर्षक मुहब्बत की दुकान दिया गया है. वीडियो में पीएम मोदी को लोकतंत्र, देश की मीडिया और और नौकरशाही को जमीन से उखाड़कर अपने रथ पर रखते हुए दिखाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

9 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

14 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

22 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago