खेल

द बूडल्स में टेनिस सितारों का मेला, नीता अंबानी ने श्वार्ट्जमैन को प्रदान किया पहला रिलायंस फाउंडेशन ESA कप

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बकिंघमशायर के स्टोक पार्क में आयोजित, द बूडल्स टेनिस इवेंट में डिएगो श्वार्ट्जमैन को रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप प्रदान किया. द बूडल्स टेनिस इवेंट को विंबलडन चैंपियनशिप से पहले एक बेहतरीन अभ्यास टेनिस इवेंट माना जाता है. स्टोक पार्क में खेला जाने वाला यह टेनिस इवेंट अपनी 19वीं वर्षगांठ मना रहा है. यह 27 जून से 1 जुलाई 2023 के बीच खेला जाएगा. पांच दिन चलने वाले इस टेनिस इवेंट में हर दिन रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप पुरस्कार दिए जाएंगे.

टेनिस इवेंट के पहले दिन रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी ने विजेता डिएगो श्वार्टजमैन को पहला रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप प्रदान किया. उन्होंने यूके के बकिंघमशायर में स्थित एक्शन4यूथ के लिए सहायता राशि भी दी. एक्शन4यूथ आज के विजेता डिएगो श्वार्टजमैन के दिल के करीब है.

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “यहां का माहौल अद्भुत है. खेल के साथ धर्मार्थ सेवा करने के अवसर ने इसे और भी सार्थक बना दिया है. मैं सभी युवाओं को शुभकामनाएं देती हूं और उम्मीद करती हूं कि वे अपनी पसंद का कोई भी खेल अपनाएंगे और अपने और अपने आस-पास के लोगों के लिए उत्साह, दृढ़ विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आएंगे.”

महामारी के बाद द बूडल्स के मैदान पर फिर से टेनिस की वापसी

द बूडल्स 2023 में टेनिस के सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ है. दुनिया के शीर्ष 20 पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में से सात इस साल द बूडल्स टेनिस में खेल रहे हैं, जिनमें टेनिस स्टार स्टेफानोस सितसिपास (विश्व नंबर 5), होल्गर रूण (विश्व नंबर 6) और एंड्री रुबलेव (विश्व नंबर 7) शामिल हैं. कोरोना महामारी के बाद द बूडल्स के मैदान पर फिर से टेनिस की वापसी हुई है. लंबे अंतराल के बाद खेल जा रहे इवेंट को लेकर टेनिस दीवानों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

भारत की स्पोर्ट्स लीडर नीता अंबानी विभिन्न खेलों से सीधी जुड़ी हैं. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं. जिन्होंने भारत में खेल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. साथ ही विभिन्न एथलेटिक्स संगठनों और ओलंपिक खेलों में विभिन्न एथलीटों का समर्थन करके भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago