देश

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार की पलटीबाजी पर सुनाया गजब का चुटकुला, लोगों ने लगाए खूब ठहाके

Rahul Gandhi Joke: बिहार में हुई सियासी उठापटक की गूंज दिल्ली से लेकर पूरे देश में सुनाई दी। जब अचानक नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही घंटों में एनडीए से गठबंधन कर दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली. नीतीश कुमार की अचानक पलटीबाजी से हर कोई हैरान रह गया.

नीतीश के इस कदम की राजद और कांग्रेस से लेकर कई विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की थी कि वह कैसे एक दशक से पलटी मारते आ रहे हैं. नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन को छोड़कर एनडीए का दामन थामने के बाद से ही लगातार उनके विरोध में बयानबाजी चल रही है. लेकिन, इन सबके बीच राहुल गांधी ने पूर्णिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की पलटीबाजी पर लोगों को गजब का चुटकुला सुनाया.

दवाब बनते ही ले लेते हैं यूटर्न

राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर चुटकला सुनाया कि नीतीश कुमार राज्यपाल के पास सीएम पद की शपथ लेने के लिए गए. जब वह वहां पहुंचे तो बहुत सारे लोग चारों ओर बैठे हुए थे. साथ ही, वहां पर राज्यपाल भी मौजूद थे. इसके बाद नीतीश कुमार के विधायक, मंत्री पद की शपथ लेते हैं और फिर वे भी सीएम पद की शपथ लेते हैं.

इसके बाद जब नीतीश कुमार कार में बैठकर सीएम आवास के लिए रवाना होते हैं तो उन्हें याद आता है कि वह अपनी शॉल राज्यपाल के घर भूल गए. फिर, वह तुरंत अपने ड्राइवर से कहते हैं कि चलो वापस राज्यपाल के आवास पर शॉल उठाना है, गाड़ी मोड़ो.

यह भी पढ़ें: ‘थोड़ा सा दबाव पड़ता है और वे यू-टर्न ले लेते हैं’- राहुल गांधी ने नीतीश कुमार की ली चुटकी

इसके बाद नीतीश कुमार जब राज्यपाल के घर पर पहुंचते हैं और जब राज्यपाल दरवाजा खोलते हैं तो वह चौंकते हुए कहते हैं कि बड़ी जल्दी वापस आ गए. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार पर थोड़ा सा दवाब पड़ता है तो वो ‘यूटर्न’ ले लेते हैं.

जाति के मुद्दे पर उठाई आवाज

पूर्णिया में राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हमारे देश में अलग-अलग वर्ग के लोग हैं. आदिवासी, पिछड़ी जाति, दलित, अल्पसंख्यक, ओबीसी जाति और समान्य वर्ग के लोग हैं. हर समाज में कमजोर वर्ग के लोग हैं.

इसके साथ ही राहुल ओबीसी वर्ग के बारे में बात करते हुए कहा कि ओबीसी जाति के लोग इस देश में सबसे ज्यादा हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर आप लोगों से पूछा जाए कि इस देश में ओबीसी जाति की कितनी संख्या है तो आप इसका जवाब नहीं दे सकते हैं. बता दें कि राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थी और मुंबई में समाप्त होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago