देश

Ram Mandir: राम भक्तों को मिली बड़ी सौगात, इतने श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

Ram Mandir:अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलला के विराजमान होने के बाद से ही लाखों भक्तों की भीड़ अयोध्या में उमड़ पड़ी है और ये भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. अपने रामलला की एक झलक देखने के लिए राम भक्त आतुर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं धर्म नगरी हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के राम भक्तों को बड़ी सौगात मिली है. सरकार ने राम भक्तों की चाहत पूरी करते हुए हरिद्वार से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है, जिसका नाम आस्था स्पेशल ट्रेन है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस तरह रामलला के दर्शन के लिए बरसों से इंतजार कर रहे तमाम भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था.

इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली “आस्था स्पेशल ट्रेन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला का दर्शन करेंगे. इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित पूरे प्रदेश के रामभक्तों को सुविधा मिलेगी.” इसी के साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री को आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए आभार व्यक्त किया है. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की भव्य राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी. इसी के दूसरे दिन यानी 23 जनवरी से मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं और तभी से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं. तो वहीं कल शाम को धर्मनगरी हरिद्वार से करीब डेढ़ हजार राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों की मौजूदगी में रेलवे के द्वारा चलाई गई आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

ये भी पढ़ें-UP News: राम मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए घर बनाएगी योगी सरकार, जमीन को लेकर किया गया ये फैसला

नारियल तोड़कर शुभारम्भ हुई है यात्रा

बता दें कि अयोध्या के लिए ट्रेन को रवाना करने से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और नारियल तोड़कर तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हुआ. तो वहीं राम भक्तों को मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा. साथ ही राम मंदिर आने वाले समय में विश्व का आध्यात्मिक केंद्र भी बनेगा. इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago